अवैध रेत परिवहन पर पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 ट्रैक्टर जब्त
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने रविवार सुबह अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ट्रैक्टर जब्त किए हैं।
थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरायपाली बाजार चौक में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन कर रहे 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। जब चालकों से रॉयल्टी दस्तावेज और परिवहन से जुड़ी जानकारी मांगी गई, तो वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
इस पर सभी वाहनों पर धारा 106(1) BNSS के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी खनिज विभाग को भी प्रेषित कर दी है।
थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों जैसे शराब, कबाड़ व बहुमूल्य खनिजों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
जब्त किए गए ट्रैक्टर व चालक
-
महेन्द्रा CG 13 X 7801 – धनेश्वर निषाद (गुरदा, थाना खरसिया)
-
महेन्द्रा CG 13 AS 8723 – तरुण कुमार डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
-
मैक्सी CG 13 AT 0954 – लेखराम राठिया (बरभौना, थाना छाल)
-
महेन्द्रा (बिना नंबर) – लाल कुमार पटेल (बरभौना, थाना छाल)
-
महेन्द्रा CG 13 AM 9156 – पवन कुमार राठिया (कुकरीचोरी, थाना छाल)
-
महेन्द्रा CG 11 DA 5182 – दिलेश्वर डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
-
महेन्द्रा CG 13 BC 8169 – भीमा डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
-
सोनालीका (बिना नंबर) – शेखरचंद डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
-
महेन्द्रा CG 13 BD 2509 – धनंजय डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
रायगढ़ पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अवैध खनन पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

















