बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई: 9 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार, सरकारी ठेकेदार और कारोबारी भी शामिल
बिलासपुर। पुलिस ने सरकंडा थाना क्षेत्र के कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल के बाड़ा में चल रहे जुए के बड़े फड़ पर छापेमारी कर 9 रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों में महापौर के जेठ, पीडब्ल्यूडी ठेकेदार और होटल कारोबारी भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए की रकम, क्वाइन, ताश पत्तियां और 11 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
एसएसपी रजनेश सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीआई नीलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कड़ी घेराबंदी कर छापा मारा। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि जुआरी भाग न सकें। छापेमारी के दौरान आरोपी बड़े दांव पर जुआ खेल रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपने राजनीतिक और प्रशासनिक संपर्कों का सहारा लेकर छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन एसएसपी ने किसी भी दबाव को नहीं माना और सख्त कार्रवाई जारी रखी।










-Banner.jpg)







