आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई...144 लीटर अवैध शराब और 3159 किलोग्राम महुआ हुआ जब्त...

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई...144 लीटर अवैध शराब और 3159 किलोग्राम महुआ हुआ जब्त...

31-Oct-2021    3:10:05 pm    38    Ibtesam Deshmukh

बिलासपुर: आबकारी विभाग की टीम ने कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर के निर्देश और आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी के मार्दर्शन में मस्तूरी क्षेत्र के तीन अलग अलग ठिकानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। आबकारी टीम ने पूरे मामले में 3 प्रकरण दर्ज किया है। मौके से 144 लीटर शराब और 3159 किलोग्राम लहान जब्त किया है।

वहीं आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि आबकारी की टीम ने कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई की है। मस्तूरी क्षेत्र के पचपेढ़ी, बेल्हा और चिल्हाटी में कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में शराब के अलावा भारी मात्रा में लहान भी बरामद किया है। मामले में कुल तीन प्रकरण कायम किए गए हैं। दो मामलो में 34(2), 59(क) और एक मा्मले में 34(1) (क) का अपराध दर्ज किया गया है। उपायुक्त आबकारी ने बताया कि विभाग लगातार कोचिया समेत शराब परिवहन और मदिरा की अवैध खरीदी बिक्री करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ग्राम बेल्हा थाना पचपेड़ी और चिल्हाटी में तीन ठिकानों पर धावा बोला गया। इस दौरान टीम को 144 लीटर महुवा शराब और 3150 किलोग्राम महुवा लहान बरामद करने में सफलता मिली है। नीतू नोतानी का कहना है कि किसी भी सूरत में शराब का अवैध परिवहन, बिक्री और निर्माण को सहयोग नहीं किया जाएगा। कोचियों के खिलाफ की गयी कार्यवाही में सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी एस. के. द्विवेदी, आशीष सिंह, उपनिरीक्षक आनंद वर्मा, रमेश दुबे, स्टाफ़ के सदस्य मूलचंद कौशिक, राजेश पांडे, शुभम रजक, संजय गुप्ता, घनश्याम राठौर, राजकुमार कुर्रे, रामसनेही यादव, तुलेश्वर राठौर, उपेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।