पाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी को किया तत्काल गिरफ्तार

पाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी को किया तत्काल गिरफ्तार

29-May-2022    11:16:11 pm    154    Ibtesam Deshmukh

 कोरबा पाली : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने सभी थाना चौकियों को निर्देशित किया गया था इसी कड़ी में प्रार्थीया उमा श्रीवास ने एक लिखित प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि इसका पड़ोसी कमल महंत के द्वारा दिनांक 26.5. 2022 के दरमियानी रात 1:00 बजे घर के बाहर सड़क में रेत गिट्टी को रख देने की बात पर से अश्लील गाली गुप्तार करते हुए प्रार्थीया उमा श्रीवास के घर का दरवाजा धक्का देकर खोलकर जबरजस्ती घर में घुसकर मां बहन के अश्लील गाली देते हुए डंडे से मारपीट किया है रिपोर्ट पर थाना पाली में धारा 452,294,506,323 आईपीसी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल के द्वारा आरोपी कमल महंत को पाली से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिल पटेल,सउनि बीडी चेल्से, आरक्षक शैलेंद्र तवर राजेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।