पोड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे में लिया 3 ग्राम 320 मिलीग्राम कीमत लगभग ₹ 30000
कोरिया- पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में स्टाफ को अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की पतासाजी मे लगाया गया है की दिनांक 13 .07.21 की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि दो लड़के गांधीनगर अंबिकापुर के स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डी ए-548 में अवैध रूप से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर बिक्री हेतु मनेंद्रगढ़ की ओर से नागपुर की ओर आ रहे हैं की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी पी सिंह को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में तत्काल चौकी प्रभारी नागपुर ओम प्रकाश दुबे के नेतृत्व में थाना एवं चौकी के स्टाफ का एक विशेष टीम बनाकर मनेंद्रगढ़ से नागपुर आने वाली रोड पर ग्राम लाई मे उन्हें पकड़ने हेतु लगाया गया पुलिस टीम द्वारा काफी देर रात तक इंतजार करने के बाद स्कूटी वाहन में दो लड़कों को आते देखा जो पुलिस को सड़क पर देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया जिनसे पूछताछ करने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम रसल एकका एवं पीछे बैठा व्यक्ति नाम अबित मिंज निवासी गांधीनगर अंबिकापुर का होना बताएं जिन्हें मुखबिर सूचना से अवगत कराकर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधान के अंतर्गत उनकी तलाशी ली गई तो अबित मिंज के पैंट के जेब मे रखा कुल 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ

















