खड़गवां रेंज की अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई

खड़गवां रेंज की अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई

19-Apr-2022    2:17:47 pm    138    Sawankumar

आपको बता दे की कोरिया जिले के  वन मंडल अंतर्गत खड़गवां रेंज के शाल्हि खड़गवां बिट  में अवैध गिट्टी बोल्डर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब किया गया

 

दिनांक 19/04/ 22 को सुबह लगभग 7:30 बजे बड़े शाल्हि जाम पानी के संयुक्त टीम ने कक्ष क्रमांक 659 बड़े शाल्हि जाम पानी घुटरी में पहुचे वहां देखे कि आयशर ट्रैक्टर जंगल के अंदर पत्थर एवं 40 एमएम गिट्टी लोड कर रहा है मौके पर बिट गॉट द्वरा पूछताछ करने पर  स्पष्ट हुआ कि आयशर ट्रैक्टर 380 राहुल जायसवाल  का है।
वाहन चालक से पूछताछ से वह बोला कि मैं राहुल जयसवाल के आयशर ट्रैक्टर का ड्राइवर हूं एवं अपने मालिक के कहने पर यहां से पत्थर गिट्टी लेने आया हूं जिससे मुझे अशोक जायसवाल के क्रेशर ले जाना था तत्पश्चात वन विभाग की सामूहिक टीम के द्वारा ड्राइवर का बयान लिया गया  एवं जप्त कार्यवाही किया गया। खड़गवां रेंजर  ने बताया कि हमारे द्वारा प्रतिदिन जहां भी हमें सूचना मिल रही है टीम गठित कर उस जगह की बरोबर निगरानी करवाई जा रही है इस प्रकार की कि अवैध उत्खनन पर और भी बड़ी कार्यवाही  हमारे द्वरा की जाएगी।