बिग ब्रेकिंग : विष्णुदेव कैबिनेट का पहला विस्तार: कल 10:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण, जानिए कौन होंगे नए मंत्री

बिग ब्रेकिंग : विष्णुदेव कैबिनेट का पहला विस्तार: कल 10:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण, जानिए कौन होंगे नए मंत्री

19-Aug-2025    1:08:46 pm    352    Anita nishad

 रायपुर। 72 घंटे की कड़ी तैयारी के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार निश्चित हो गया है। 20 अगस्त को सुबह 10:30 बजे राजभवन में नए तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह में दुर्ग से गजेंद्र यादव, आरंग से खुशवंत साहेब और अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल नए मंत्री बनेंगे। यह तीनों नाम 16 अगस्त को मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात के बाद चर्चा में आए थे और अब इन्हें मंत्रिपद के लिए अंतिम रूप दिया गया है।

यह विस्तार विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला है। दिसंबर 2023 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उस समय 11 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जबकि एक पद खाली रखा गया था।

मंत्रिमंडल विस्तार में देरी का मुख्य कारण संभावित दावेदारों के बीच सहमति न बन पाना था। अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, गजेंद्र यादव, और संपत अग्रवाल जैसे नाम चर्चा में थे। अंत में गजेंद्र यादव, खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को इस बार मंत्री बनाया जा रहा है। कल शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ लेने वाले तीनों विधायकों को औपचारिक रूप से बधाई भी दी।