बैकुंठपुर पुट्ठा-टीना की आड़ में कबाड़ का बड़ा खेल

बैकुंठपुर पुट्ठा-टीना की आड़ में कबाड़ का बड़ा खेल

12-May-2026    5:54:25 pm    136    सावन कुमार- संपादक

 कोरिया जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र में इन दिनों पुट्ठा और टीना के कारोबार की आड़ में अवैध कबाड़ कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई कबाड़ दुकानों में नियमों को ताक पर रखकर संदिग्ध सामग्री की खरीद-फरोख्त की जा रही है।

बताया जा रहा है कि दिनभर पुट्ठा और टीन खरीदने का काम दिखाया जाता है, जबकि अंदरखाने बड़े स्तर पर कबाड़ का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। इस कारोबार में चोरी के लोहे और अन्य सामान की खरीद की भी आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों और आसपास के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं इस अवैध कारोबार के चलते शासन को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।
अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है।