मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बड़ा दांव? CM साय का इशारा – 'इंतज़ार अब ज़्यादा नहीं!

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बड़ा दांव? CM साय का इशारा – 'इंतज़ार अब ज़्यादा नहीं!

16-Aug-2025    3:32:26 pm    38    Anita nishad

 रायपुर | 16 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब तस्वीर साफ होती जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए साफ संकेत दे दिए कि "इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं होगा"। उन्होंने यह भी कहा कि विस्तार विदेश दौरे से पहले भी हो सकता है।

बता दें कि मुख्यमंत्री 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं, और सूत्रों के मुताबिक 21 अगस्त से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना प्रबल है।


 क्या बोले CM साय?

“इंतजार करिए, बहुत जल्द विस्तार होगा। हो सकता है, विदेश दौरे से पहले ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाए।”

यह बयान तब आया है जब सीएम साय दिल्ली दौरे से लौटे हैं और माना जा रहा है कि भाजपा हाईकमान से हरी झंडी मिल चुकी है।



 कितने मंत्री होंगे? हरियाणा मॉडल पर नजर

  • छत्तीसगढ़ की विधानसभा में 90 विधायक हैं

  • नियम अनुसार 15% यानी 13.5 (अर्थात 14) मंत्री बनाए जा सकते हैं

  • फिलहाल 11 मंत्री पद पर हैं, 3 और जोड़े जाने की संभावना

  • हरियाणा में भी 90 विधायकों पर 14 मंत्री हैं — छत्तीसगढ़ में भी यही फार्मूला लागू होने की चर्चा



 वर्तमान मंत्रियों की सूची:

क्रम मंत्री का नाम विभाग
1 विष्णु देव साय CM – सामान्य प्रशासन, ऊर्जा, जनसंपर्क...
2 अरुण साव डिप्टी CM – लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन...
3 विजय शर्मा डिप्टी CM – गृह, पंचायत, तकनीकी शिक्षा...
4 राम विचार नेताम कृषि, जनजाति विकास...
5 दयालदास बघेल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति...
6 केदार कश्यप संसदीय कार्य, जल संसाधन...
7 लखन लाल देवांगन वाणिज्य, श्रम...
8 श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा...
9 ओ.पी. चौधरी वित्त, योजना, आवास...
10 लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास...
11 टंकराम वर्मा खेल, राजस्व...

 तीन नए चेहरों की एंट्री संभावित – नामों पर चर्चा जारी!



 कौन-कौन हो सकते हैं नए मंत्री?

भाजपा के क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक समीकरण और राजनीतिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए नए मंत्रियों के चयन की कवायद तेज हो चुकी है। चर्चाओं में कई नाम तैर रहे हैं, लेकिन अंतिम मुहर सिर्फ पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व की सहमति के बाद लगेगी।



 क्या कहते हैं जानकार?

“मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से पहले होना तय माना जा रहा है। नई नियुक्तियां आने वाले निकाय चुनाव और संगठनात्मक समीकरण के लिहाज से भी अहम होंगी।”