बड़ी खबर: अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा पहुंचे कवर्धा...SP के पूछने पर-क्या गिरफ्तारी देंगे तो दोनों ने किया इनकार…

बड़ी खबर: अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा पहुंचे कवर्धा...SP के पूछने पर-क्या गिरफ्तारी देंगे तो दोनों ने किया इनकार…

08-Oct-2021    3:00:08 pm    93    Sawankumar

कवर्धा: कबीरधाम की घटना को लेकर बीजेपी नेता अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा कवर्धा पहुंचे थे। वही  पुलिस ने उन्हें हालातों के मद्देनजर नगर में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया। इस दौरान कवर्धा पहुंचे अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा से जब SP ने पूछा कि क्या जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देंगे तो दोनों ने इनकार कर दिया। आप को बतादे कि बीजेपी नेता अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा गिरफ्तार किए गए। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।  इसके साथ ही दुर्ग रेंज आईजी विवेदानंद सिन्हा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की मांग पर डटे रहे। इसके बाद नगर में प्रवेश को लेकर SP मोहित गर्ग ने पूछा की क्या जेल भरो के तहत गिरफ्तारी देने आए हैं, तो उन्होंने मना कर दिया साथ ही वहां से चले गए। इस दौरान अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद के खिलाफ दशरंगपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बतादे की,कवर्धा विवाद मामले में अपनी टिप्पणियों की वजह से सुर्खियों में आए दुर्ग आईजी विवेकानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने भाजपा नेता कवर्धा पहुंचे थे. जहां वे दशरंगपुर थाने में आवेदन दिया। यही नहीं भाजपा नेता अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और विजय शर्मा ने डीजीपी को पत्र लिखकर आईजी की भूमिका पर सवाल उठाया।