Big Breaking: एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की बड़ी जीत…विपक्ष में मची हलचल…

Big Breaking: एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की बड़ी जीत…विपक्ष में मची हलचल…

09-Sep-2025    8:50:07 pm    31    Anita nishad

 नई दिल्ली।

भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे सी.पी. राधाकृष्णन ने विपक्षी उम्मीदवार जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को हराकर उपराष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है।

राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि राधाकृष्णन को 452 प्रथम वरीयता मत मिले, जबकि सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट ही हासिल हुए। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

 अब संभालेंगे राज्यसभा सभापति का पद

सीपी राधाकृष्णन अब उपराष्ट्रपति पद के साथ-साथ राज्यसभा के सभापति की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। उनके नामांकन के बाद से ही यह माना जा रहा था कि एनडीए की स्थिति मजबूत है और अंततः परिणाम ने इसकी पुष्टि कर दी।

 पीएम मोदी देंगे बधाई

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पहुंचेंगे, जहां भावी उपराष्ट्रपति को बधाई देने सांसदों का जमावड़ा भी होगा।

 किसने की क्रॉस वोटिंग?

चुनाव से पहले INDIA गठबंधन का दावा था कि उनके उम्मीदवार को 315 वोट मिलेंगे। लेकिन नतीजे सिर्फ 300 पर रुक गए। इसका सीधा मतलब है कि करीब 14–15 विपक्षी सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की।
हालांकि, अभी तक इन सांसदों के नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन इस मुद्दे पर विपक्षी खेमे में हलचल तेज हो गई है।