धान खरीदी से पहले बड़ा झटका! 46 पटवारियों को नोटिस… सिस्टम में सेंध या लापरवाही?
कोरिया। डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री जैसे अहम कार्यों में लापरवाही बरतना 46 पटवारियों को भारी पड़ गया है। एसडीएम बैकुंठपुर और सोनहत ने इन पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इस कार्रवाई के पीछे है कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी की सख्ती और शासन की उस योजना की गंभीरता, जिसके तहत धान खरीदी प्रणाली को दुरुस्त किया जा रहा है।
???? कहां-कहां जारी हुए नोटिस?
-
बैकुंठपुर तहसील – 16 पटवारी
-
पटना – 15 पटवारी
-
पोड़ी बचरा – 5 पटवारी
-
सोनहत – 10 पटवारी
⚠️ लापरवाही क्या थी?
पटवारियों को सौंपा गया था:
-
सर्वेयर ID तैयार करना
-
खसरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराना
-
सर्वेक्षित खसरों का अनुमोदन
लेकिन कार्य में लगातार ढिलाई और प्रगति में बाधा के चलते प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।
???? डेडलाइन तय:
कोरिया जिले के 161 ग्रामों में चल रहा यह सर्वे कार्य 30 सितंबर तक पूरा करना है।
नोटिस पाने वाले पटवारियों को 3 दिन में जवाब देना होगा, वरना हो सकती है अगली बड़ी कार्रवाई।
???? कलेक्टर की चेतावनी:
"शासन की महत्वाकांक्षी योजना को हल्के में लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"










-Banner.jpg)







