दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 70 लाख के 303 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए जाएंगे फोन
भिलाई। दुर्ग जिले की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और विशेष टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने अभियान चलाकर 303 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है। अब इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को लौटाया जा रहा है।
???? ऐसे मिला सुराग
गुम मोबाइलों की जानकारी CIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल से प्राप्त हुई। इसी आधार पर पुलिस टीम ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर में छापेमारी कर इन मोबाइलों को ट्रेस किया।
???? टीम की मेहनत
पिछले कई महीनों से जिलेभर में बड़ी संख्या में मोबाइल गुमने की शिकायतें दर्ज की जा रही थीं। इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन किया था। अथक मेहनत और तकनीकी मदद से पुलिस ने सभी मोबाइल खोज निकाले।
???? कहां मिलेगा मोबाइल
बरामद मोबाइल फोन को ACCU कार्यालय, सेक्टर-3 (भिलाई) में जमा किया गया है। मोबाइल मालिक आवश्यक दस्तावेजों के साथ यहां आकर अपना फोन प्राप्त कर सकते हैं।
पुलिस का यह कदम न केवल गुम मोबाइल वापसी में मददगार साबित हुआ है, बल्कि जनता का विश्वास भी और मजबूत हुआ है।

















