शराब घोटाले में बड़ा मोड़! भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की न्यायिक हिरासत बढ़ी… करोड़ों की गड़बड़ी का ED ने किया सनसनीखेज खुलासा

शराब घोटाले में बड़ा मोड़! भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की न्यायिक हिरासत बढ़ी… करोड़ों की गड़बड़ी का ED ने किया सनसनीखेज खुलासा

06-Sep-2025    6:22:14 pm    11    Anita nishad

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित ईडी (ED) की विशेष कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चैतन्य की पेशी हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 15 सितंबर तक बढ़ा दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली सुनवाई में ईडी इस मामले में चालान दाखिल कर सकती है।

???? जन्मदिन पर गिरफ्तारी

गौरतलब है कि ईडी ने चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन 18 जुलाई को भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई थी।

???? 2,500 करोड़ का घोटाला

ईडी की जांच में सामने आया कि इस घोटाले के चलते प्रदेश के खजाने को भारी नुकसान हुआ। जांच एजेंसी का दावा है कि करीब 2,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई (POC) शराब सिंडिकेट से जुड़े लाभार्थियों तक पहुंचाई गई।

???? चैतन्य को मिले 16.70 करोड़ रुपये

जांच में यह भी पता चला कि चैतन्य बघेल को 16.70 करोड़ रुपये नगद प्राप्त हुए थे। उन्होंने इस रकम को मिलाने के लिए अपनी रियल एस्टेट कंपनियों का इस्तेमाल किया। ईडी का कहना है कि इस पैसे का उपयोग ठेकेदारों को नकद भुगतान और बैंकिंग एंट्रीज़ में किया गया।

???? त्रिलोक सिंह ढिल्लों से कनेक्शन

ईडी ने चार्जशीट में यह भी खुलासा किया है कि चैतन्य ने बिजनेसमैन त्रिलोक सिंह ढिल्लों के साथ मिलकर अवैध कमाई को सफेद बनाने की योजना बनाई। इसके तहत, ढिल्लों के कर्मचारियों के नाम पर “विठ्ठलपुरम प्रोजेक्ट” में फ्लैट खरीदे गए और लगभग 5 करोड़ रुपये की अप्रत्यक्ष एंट्री की गई। बैंकिंग ट्रेल इस पूरे लेन-देन की पुष्टि करता है।

⚖️ अगली सुनवाई अहम

अब 15 सितंबर की सुनवाई इस केस में अहम मानी जा रही है, क्योंकि माना जा रहा है कि ईडी इस दौरान अपना चालान दाखिल कर सकती है।