नए साल में सरकारी सेवकों को कुल 35 दिन की छुट्टियां मिलेंगी, लेकिन इनमें से छह छुट्टियां रविवार को पड़ने के कारण कर्मचारियों को इनका अतिरिक्त लाभ नहीं मिल पाएगा। जारी आदेश के अनुसार, कार्यपालक आदेश के तहत 11 छुट्टियां तय की गई हैं, जिनमें से दो दिन रविवार को पड़ रहे हैं।
इसके अलावा एनआई एक्ट, 1881 के तहत 24 सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की गई हैं, जिनमें चार रविवार को शामिल हैं। इस तरह कर्मचारियों को वास्तविक तौर पर 29 दिन का ही अवकाश मिल सकेगा।
छुट्टियों की इस सूची में वसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, सम्राट अशोक अष्टमी, वीर कुंवर सिंह जयंती, दुर्गा पूजा, चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज जैसी प्रमुख तिथियां शामिल हैं। साथ ही, कर्मचारियों को ऐच्छिक छुट्टियों का भी विकल्प दिया गया है, जिनमें से वे तीन छुट्टियां चुन सकते हैं।
NI एक्ट के तहत मिली छुट्टियां
बिहार कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी आदेश के अनुसार:
कार्यपालक आदेश के तहत कर्मचारियों को 11 दिन की छुट्टी दी जाएगी। इनमें से 2 दिन रविवार को पड़ रहे हैं। एनआई एक्ट, 1881 के तहत कुल 24 छुट्टियों की घोषणा की गई है। इनमें से 4 छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं।
इस तरह कुल मिलाकर 35 दिन का अवकाश निर्धारित किया गया है, लेकिन रविवार की वजह से कर्मचारियों को इन छुट्टियों का वास्तविक लाभ 29 दिनों का ही मिलेगा।
साल 2026 में कुल कितनी छुट्टियां
बिहार सरकार ने कुछ सामान्य छुट्टियां तय की हैं, जो राज्यभर में एक समान लागू होंगी। इनमें प्रमुख हैं:
- वसंत पंचमी - 23 जनवरी
- संत रविदास जयंती - 01 फरवरी
- शब-ए-बारात - 04 फरवरी
- महाशिवरात्रि - 15 फरवरी
- सम्राट अशोक अष्टमी - 26 मार्च
- वीर कुंवर सिंह जयंती - 23 अप्रैल
- जानकी नवमी - 25 अप्रैल
- कबीर जयंती - 29 जून
- चेहल्लुम - 04 अगस्त
- दुर्गा पूजा सप्तमी - 17 अक्टूबर
- चित्रगुप्त पूजा व भाई दूज - 10 नवंबर
ऑप्शनल छुट्टियां 2026
कर्मचारियों को कुछ ऐच्छिक (Optional) छुट्टियों का भी लाभ मिलेगा, जिनमें से वे किसी भी तीन का चयन कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:
- नववर्ष - 01 जनवरी
- मकर संक्रांति - 14 जनवरी
- कर्पूरी ठाकुर जयंती - 24 जनवरी
- होलिका दहन - 02 मार्च
- ईदुल फितर - 22 मार्च
- ईदुल जोहा - 29 मई
- मुहर्रम - 27 जून
- रक्षाबंधन - 28 अगस्त
- हरितालिका तीज - 14 सितंबर
- अनंत चतुर्दशी - 25 सितंबर
- दुर्गा पूजा कलश स्थापना - 11 अक्टूबर
- छठ पूजा खरना - 14 नवंबर
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती - 03 दिसंबर
- क्रिसमस ईव - 24 दिसंबर
एनआई एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश 2026
नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (N.I. Act) के तहत जिन सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है, वे राज्यभर में बाध्यकारी होंगी। इनमें प्रमुख हैं:
- गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी
- होली - 03-04 मार्च
- बिहार दिवस - 22 मार्च
- रामनवमी - 27 मार्च
- महावीर जयंती - 31 मार्च
- गुड फ्राइडे - 03 अप्रैल
- अंबेडकर जयंती - 14 अप्रैल
- मई दिवस व बुद्ध पूर्णिमा - 01 मई
- ईद-उल-जोहा - 28 मई
- मुहर्रम - 26 जून
- स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - 04 सितंबर
- गांधी जयंती - 02 अक्टूबर
- दुर्गा पूजा - 18 से 20 अक्टूबर
- दीपावली - 08 नवंबर
- छठ पूजा - 15-16 नवंबर
- क्रिसमस - 25 दिसंबर
सरकार का कहना है कि छुट्टियों का यह कैलेंडर त्योहारों और पारंपरिक आयोजनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि कर्मचारियों को त्योहार मनाने के साथ कार्यकुशलता बनाए रखने का भी अवसर मिल सके। बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
नए साल 2026 में सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का यह कैलेंडर कार्यकुशलता और त्योहारों के बीच संतुलन बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। हालांकि, रविवार को पड़ने वाली छुट्टियों का नुकसान कर्मचारियों को उठाना पड़ेगा।