बिलासपुर/ सरकण्डा पुलिस ने 6 अलग अलग मामलों का किया खुलासा... पुलिस में आरोपी सहित शराब,चोरी का सामान और हथियार को किया बरामद...

बिलासपुर/ सरकण्डा पुलिस ने 6 अलग अलग मामलों का किया खुलासा... पुलिस में आरोपी सहित शराब,चोरी का सामान और हथियार को किया बरामद...

14-Apr-2022    7:05:40 pm    56    Sawankumar

 बिलासपुर/ सरकण्डा पुलिस ने 6 अलग अलग मामलों का खुलासा किया है।  4 मामलों में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर  दो अलग अलग मामलों में नाबालिक सहित चार अलग अलग मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताते की पुलिस ने शराब चोरी का सामान, हथियार बरामद किया है। वही सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि धीरेन्द उर्फ टिंकू वैष्णव निवासी अटल आवास सरकंडा, सोनू श्रीवास लिंगियाडीह निवासी, सूरज दास मानिकपुरी लिंगियाडीह ,निवासी आदतन आरोपी है। जिनके खिलाफ 4 अलग अलग मामले थाना सरकंडा में दर्ज थे। जिन्हें पुलिस तलाश कर रही थी। जिन्हे सुर्तो से मिली जानकारी के अनुसार धर दबोचा गया। वही इनके विरुद्ध प्रार्थी कुलदीप श्रीवास एवं वर्षा चौहान ने थाने आकर शिकायत की थी कि टिंकू सूरज एवं सोनू द्वारा हथियार लेकर धमकाया चमकाया गया और मोबाइल चोरी कर लिया गया। जिसके बाद तीनो को गिरफ्तार कर हथियार एवं मोबाइल जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया गया। साथ ही एक मारपीट एवं जानलेवा हमला करने के मामले में प्रार्थी सचिन जायसवाल के शिकायत पर सुमेश कश्यप निवासी रतनपुर एवं नसरुद्दीन निवासी गरियाबंद को गिरफ्तार किया गया।वहीं एक चोरी के मामले में प्रार्थी सुनीता जायसवाल के शिकायत पर अरविंद मसीह निवासी खमतराई एवं एक नाबालिक को गिरफ्तार कर किया गया है।