बिलासपुर: मोबाइल लूटकर फरार आरोपी जांजगीर में हुआ गिरफ्तार...

बिलासपुर: मोबाइल लूटकर फरार आरोपी जांजगीर में हुआ गिरफ्तार...

14-Dec-2021    11:06:00 am    38    Ibtesam Deshmukh

 बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस ने लूट के मामले में फरार दो आरोपित को जांजगीर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूट का मोबाइल जब्त कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपित को निगरानी सूची में डालने के लिए एसपी कार्यालय में प्रतिवेदन भेजा है।


सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि सकरी में रहने वाले प्रशांत देवांगन का सिरगिट्टी के फोकटपारा रेलवे क्रासिंग के पास मकान बन रहा है। बुधवार को वे अपने निर्माणाधीन मकान का काम देखकर लौट रहे थे। रेलवे क्रासिंग के पास सिरगिट्टी में रहने वाले राजा सतनामी ने अपने साथी के साथ उन्हें रोककर पुरानी रंजिश पर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर युवकों ने प्रशांत से मारपीट की।

साथ ही मोबाइल लूटकर भाग निकले। इसकी शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित घटना के बाद से जांजगीर में छुपकर रह रहे हैं। पुलिस ने आरोपित अमितेश कुमार टंडन उर्फ राजा(24) व शिवम गिरी(19) निवासी आवासपारा सिरगिट्टी को गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है। वहीं, आरोपित को निगरानी सूची में शामिल करने एसपी कार्यालय में प्रतिवेदन है।