भाजपा ने सीएम भूपेश का चिरमिरी में किया पुतला दहन...बीच बचाव में एक पुलिस के आंख में आई चोट... हल्दीबाड़ी यातायात चौक में किया गया विरोध प्रदर्शन...

भाजपा ने सीएम भूपेश का चिरमिरी में किया पुतला दहन...बीच बचाव में एक पुलिस के आंख में आई चोट... हल्दीबाड़ी यातायात चौक में किया गया विरोध प्रदर्शन...

07-Oct-2021    7:56:47 pm    149    Sawankumar

 चिरमिरी : भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर चिरमिरी भाजपा मंडल व युवा मोर्चा द्वारा सीएम भूपेश बघेल का हल्दीबाड़ी यातायात चौक में पुतला दहन कर के विरोध किया गया। वही इस दौरान भारी संख्या में भाजपा मंण्डल के नेता व युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में घंटों भाषणबाजी के बाद चौतरफा पुलिस को छकाते हुए अंततः भाजपाइयों ने सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन करने में सफल रहे। आप को बतादे की प्रदर्शनस्थल में मौजूद भारी संख्या में पुलिसबल पुतला दहन को रोकने की नाकाम कोशिश की लेकिन चार बार के प्रयास ने भाजपाइयों को पुतला दहन करने में सफलता दिलाई।

बतादे की पुतला दहन के दौरान  बचाव में आगे आए एक पुलिस के जवान को आंख में चोट भी आई जिसे तत्काल पुलिस जीप में बैठकर बड़ा बाजार चिरमिरी अस्पताल भेजा गया । विरोध प्रदर्शन के दौरान यातायात चौक खचाखच भरा रहा जहाँ रुककर नारेबाजी होती रही। साथ ही भारी संख्या में भाजपा के महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रही।