भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल का दादी अम्मा उर्स जियारत

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल का दादी अम्मा उर्स जियारत

07-Apr-2026    8:08:08 pm    48    सावन कुमार- संपादक

भाजपा अल्पसंख्यक  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान लूथरा शरीफ खमरिया में हजरत दादी मां अम्मा उर्स में जियारत के लिए शामिल हुए ।
उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया खान ,शैलेंद्र नगर रायपुर के पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, आईटी सेल प्रभारी अमिक खान उपस्थित थे ।
श्री मखमूर ने उर्स मुबारक के मौके पर दादी अम्मा दरगाह में जाकर चादर चढ़ाई । मुल्क और प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी। इसके पहले उर्स कमेटी के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।
            उर्स में शामिल होने के बाद जिला अस्पताल सिम्स में ग्राम पेंडरवा में हुए हत्याकांड केपीड़ित परिवार के घायलों से मुलाकात कर। उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। और डॉक्टर से उनके इलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के निर्देश दिए ।श्री मखमूर इकबाल खान के साथ बिलासपुर जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष शहर मोहम्मद हनीफ, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान प्रदेश पदाधिकारियों शिबू फैजान, शेख तौसीफ, सिकंदर खान, शहीद राजा, सैय्यद सैफुद्दीन,शानूल खान ,साजिद एबानी, मोहम्मद हफीज, नाजिम खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बिलासपुर से सैयद गुलशेर अली की रिपोर्ट