भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज पंडरिया विधान सभा के संकल्प रैली व विशाल जनसभा कार्यक्रम में पहुँचे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज पंडरिया विधान सभा के संकल्प रैली व विशाल जनसभा कार्यक्रम में पहुँचे

30-Oct-2023    4:33:54 pm    57    Ibtesam Deshmukh

कबीरधाम/प्रदेश में पहले चरण के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज पंडरिया विधान सभा के संकल्प रैली व विशाल जनसभा कार्यक्रम में पहुँचे जहां विशाल जनसभा को संबोधित किया, जनसभा कार्यक्रम ब का आयोजन कन्या हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया  भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जे पी नड्डा का भव्य स्वागत किया गया , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में वोट मांगा साथ ही भाजपा की सरकार बनाने का आवाहन किया , प्रदेश के भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा भूपेश सरकार को घोटालो की सरकार कही, चावल घोटाला, शराब घोटाला, कोयला घोटाला में शामिल होने की बात कही, साथ ही वही केंद्र के मोदी सरकार की जमकर तारीफ की, कांग्रेस के सरकार में पंडरिया विधानसभा में हुए भ्रस्टाचार हुआ है विकास के नाम पर कुछ भी नही हुआ है जुआ सट्टा कारोबार बढ़ा है विकास के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति हुआ है पंडरिया के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा को जिताने की बात कही साथ ही प्रदेश में भाजपा को जिताने की अपील की ।