छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के जन घोष घोषणा पत्र को लेकर जनता के बीच आए भाजपा कार्यकर्ता
सूरजपुर - रामानुजनगर

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल जी के आह्वान पर मंडल रामानुज नगर के अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल रामानुजनगर के 15 शक्ति केंद्रों में कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष के कुशासन व अन्याय तथा जनता के साथ की गई वादाखिलाफी के विरोध में दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ |जिसमें कांग्रेस के भूपेश सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर घोषणापत्र के झूठे वादों को जनता से पूछा गया, इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि ढाई वर्ष का यह कालखंड जनता से किये सभी वादे को तोड़ने ,धोखाधड़ी , विश्वासघात और अराजकता के काले अध्याय के रूप में ही जाना जाएगा। पवित्र गंगाजल हाथ में ले कर किये गए तमाम घोषणाओं की जिस तरह इस सरकार ने अवहेलना की है , वैसा अन्य उदाहरण देश में कोई और नहीं है। पूर्ण शराबबंदी बनाम होम डिलीवरी,इन्होंनेकिसानों ,नवजवानों,माताओं बहनों,बुजुर्गों,नौकरी पेशा, व्यापारी, मजदूर सबको ठगने का काम किया है। भाजपा मंडल महामंत्री सुमन्त साहू ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान हाथ मे गंगाजल लेकर घोषणा पत्र जारी किया था कि किसानो को पिछले दो वर्ष का बोनस दिया जाएगा,स्व सहायता समूह के कर्ज माफ किये जायेंगे, गरीबों को निशुल्क पट्टा पक्के मकान , युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता,बुजुर्गों को 1500 पेंशन देने की बात की गई थी लेकिन यह सारे वादे खोखले साबित हुए हैं और आने वाले समय में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष कवल सिंह, मीडिया प्रभारी सौभाग दुबे, ललित मोहन साहू ,बजरंग गुप्ता, सुनील साहू ,अमर सिंह, सुमित साहू, राजेश साहू बंसी शर्मा छोटेलाल पटेल सीताराम गुप्ता, संजू साहू, सुरेश राजवाड़े राज लाल सिंह, भेष साहू, सागर साहू अजय साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















