छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी को लेकर भाजयुमो ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोल दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता रास्ते के बैरिकेड्स तोड़, पुलिस वालों से जूझते हुए मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले। कार्यकर्ताओं ने ओसीएम चौक और कालीबाड़ी चौक सहित कई पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई जगह झड़प हुई।
पहली बार भीड़ सीएम हाउस के करीब पहुंची ऐसा पहली बार है कि भीड़ सीएम हाउस के इतने करीब पहुंच गई है। इससे पहले नगर निगम के पास हुई सभा में मंच से भाजयुमो अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि दिसंबर तक सभी सरकारी वैकेंसी को भरा जाए। साथ ही अनियमित कर्मचारियों को नियमित करें। इसके लिए भूपेश सरकार को 3 माह का अल्टीमेटम देते हैं। इसके बाद फिर से आंदोलन होगा।
जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर युवा के सवाल का जवाब देना पड़ेगा बेरोजगारी भत्ता नहीं दे रहे ना, ना ही रोजगार दे रहे हो l छत्तीसगढ़ के सरकार ना नहीं कोई बेरोजगार युवकों के लिए कोई सार्थक पहल की है l सी एम हाउस घेरने गए उनके साथ जिला भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे l









-Banner.jpg)








