अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझी..
कोरिया / सोनहत
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रकरण की प्रार्थिया श्रीमति मंजूरी पति जवाहर लाल जाति सूर्यवंशी उम्र 50 वर्ष निवासी रावतसरई (झगराहीपारा) थाना सोनहत कि रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16/05/2022 के रात करीब 09/30 बजे अपने परिवार के साथ खाना पीना खाकर घर के बाहर आंगन में सोये थे इसका पति जवाहर लाल सूर्यवंशी,लड़का दाऊ भईया उम्र 10 साल,नाती सुखेन्द्र उम्र 06 साल चौकी में तथा यह व लड़की माधुरी उम्र 14 साल बगल में खाट में तथा सौतन फुलकी ,देवरानी कलावती बगल में चटाई बिछाकर सोये थे कि रात करीब 02/30 बजे अचानक चौकी में मारने का आवाज आया तो यह उठी देखी तो लाईट बंद था दो-तीन आदमियों का भागने का आवाज आया तब यह अपने पति को देखने गई तो गर्दन में फरसा लगा हुआ था गर्दन में चोंट था खून निकल रहा था तब यह चिल्लाने लगी तो वहां पर सोये सभी लोग जाग गये कुछ देर बाद इसके पति का मृत्यु हो गया इसको संदेह है कि इसकी पति की ह्त्या रंगलाल यादव एंव अन्य दो साथियों के साथ किये हैं कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मर्ग क्र०-0/20/2022 धारा 174 जा०फौ० एंव अपराध क्र०0/68/2023 धारा 302 ता०हि० का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ! प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर,अति०पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मधुलिका सिंह,एंव उप पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्या०)बै०पुर श्री नेलसन कुजुर के दिशानिर्देशन व मार्गदर्शन पर आरोपी/संदेही रंगलाल यादव का पतासाजी किया गया जो सकुनत पर हाजिर मिला जिसे पूछताछ करने पर मेमोरण्डम कथन में अपने दो साथियों के साथ घटना कारित करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त फरसा को जप्त किया गया आरोपी/संदेही रंगलाल यादव पिता भारत लाल यादव उम्र 45 साल निवासी राउतसरई को दिनांक 18/05/2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमान्ड पर दिनांक 19/05/2022 को भेजा गया प्रकरण के अन्य दो आरोपी /संदेही शिवप्रसाद यादव एंव अजय कुमार चौधरी घटना दिनांक से फरार थे जिनकी पतासाजी लगातार की जा रही थी जो अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आये जिन्हें घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो मेमोरण्डम कथन में दोनों रंगलाल यादव के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये तथा घटना में प्रयुक्त मो०सा०हीरो स्पलेण्डर क्र०CG-15-CU-2519 एंव 2000/-रू०को आरोपी शिवप्रसाद यादव से तथा आरोपी अजय कुमार चौधरी के कब्जे से 1500/-रू० जप्त किया गया आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी शिवप्रसाद यादव पिता नान्हू यादव उम्र 46 साल सा०सावांरावां थाना ओड़गी जिला सूरजपुर एंव आरोपी अजय चौधरी पिता रामजी चौधरी उम्र 25 साल सा०बहेरा खुर्द थाना चेैनपुर जिला पलामू (झारखण्ड)को आज दिनांक 22/05/2022 के क्रमशः 12/30,12/35 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया !सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सोनहत उप निरी० श्री शिवकुमार यादव प्र०आर०-09 संतोष सिंह आर०643 खिलन पैकरा,आर०239 तुसन्त पाटले आर० 282 बलदेव सिंह सहा०आर०जगप्रताप सै०205 शम्भू दयाल राजवाड़े सै०212 बृगमोहन सोनवानी सै०137 महिपाल राजवाड़े का सराहनीय योगदान रहा!









-Banner.jpg)








