अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी... निकला कातिल..

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी... निकला कातिल..

09-May-2022    10:24:11 am    103    Sawankumar

कवर्धा / छत्तीसगढ़




कवर्धा  मे बीते दिनों सरोदा रोड के पास स्थित खेत में बने मकान के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला था ,जिसकी पहचान घोटिया मार्ग थाना सिटी कोतवाली के रूप में हुई थी पुलिस टीम द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर घटनास्थल को  बारीकी से जांच करने तथा आसपास उपस्थित लोगों से पूछताछ करने पर रात्रि के समय उक्त स्थान पर चौकीदार एवं उसकी पत्नी का होना बताया गया संदेह के आधार पर चौकीदार एवं उसकी पत्नी को कड़ाई से पूछताछ करने के बाद अपना जुर्म कबूल करते हुए कहां मैं और मेरी पत्नी खेत में बने मकान में थे, उसी समय भुवन गंधर्व शराब लेकर आया जिसे दोनों बैठ पिए उसके बाद मृतक भवन गंधर्व ने मेरे पति से छेड़छाड़ करने लगा तभी मैंने सब्बल से सिर को मार दिया जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा उसके बाद हम दोनों अपने गांव तारो के घर में आ गए वहीं आरोपी जागवत यादव एवं त्रिवेणी भाई के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 302 के तहत उचित कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है