आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटजी चिंतन शिविर का आयोजन 22 सितम्बर को
कोरिया /कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड अंतर्गत कोरिया जिले से बैकुण्ठपुर ब्लॉक का चयन किया गया है। ब्लॉक के विकास हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के सदस्यता में ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटजी तैयार करने के लिए चिंतन शिविर का आयोजन 22 सितम्बर 2023 को जिला पंचायत सभागार में 3ः00 बजे से किया जाएगा।
उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उक्त ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटजी पर मंथन के लिए जिला पंचायत सभागार में निर्धारित समय पर जिला पंचायत सभागार में उपस्थित होने का आग्रह किया है।









-Banner.jpg)








