ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ बरतुंगा सड़क सहित जनसमस्याओं को लेकर sec मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौपा
चिरमिरी। बरतुंगा की सड़क को secl द्वारा तोड़े जाने और बिना उचित वैकल्पिक व्यवस्था के आवागमन प्रभावित होने के मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी ने secl मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि बरतुंगा के लिए तत्काल सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाए तथा वर्तमान मार्ग पर लाइट, डामरीकरण एवं स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि रात में आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को परेशानी न हो।
इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को नवीन एवं पुरानी चल रही निजी खदानों में रोजगार में प्राथमिकता, विकास कार्यों में आ रही अनावश्यक रुकावट दूर करने secl कॉलोनी में सफाई पानी बिजली की समुचित व्यवस्था तथा secl क्वाटर मे रह रहे स्थानीय लोगों को दिए जा रहे नोटिसों पर तत्काल रोक लगाई जाए

ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से जन आंदोलन के साथ संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर नेता ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन के साथ प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा हल्दीबाड़ी मंडल अध्यक्ष उमाशंकर एल्गमकर जी ब्लॉक महामंत्री रज्जाक खान,शिव महाराणा पार्षद शनि चौथा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष वीरू खान उपस्थित रहे!








-Banner.jpg)








