बी एल ओ घर-घर बाँट रहे  मतदाता पर्ची

बी एल ओ घर-घर बाँट रहे मतदाता पर्ची

10-Nov-2023    11:30:36 pm    148    सावन कुमार- संपादक

चिरमिरी:-प्रदेश की 70 सीटों के लिए 17नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता पर्ची  का वितरण  कर रहे हैं ।मतदाता पर्ची वितरण की दैनिक रिपोर्ट सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दिया जा रहा है ।आयोग के निर्देश पर सभी बीएलओ  के द्वारा  निर्धारित समय सीमा में शहर व ग्रामीण इलाकों  के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं को घर में मतदाता पर्ची पहुंचाकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है ।चुनाव आयोग ने पूर्व की भांति इस बार भी सीधे-सीधे बी एल
 
ओ के माध्यम से मतदान केंद्रवार मतदाताओं के घर में प्रिंटेड मतदाता पर्ची बी एल ओ की सील  व हस्ताक्षर सहित उपलब्ध कराने की व्यवस्था की  है । आयोग द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया है कि संबंधित मतदाता को 13 प्रकार के विभिन्न पहचान पत्रो में से एक पहचान पत्र  मतदाता पर्ची के साथ मतदान हेतु अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाने की  बात अवश्य बतावें। पर्ची वितरण के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने  बी एल ओ रजिस्टर के प्रारूप 2 में उल्लेखित मतदाता से पर्ची प्राप्त करने की पावती का हस्ताक्षर अवश्य लें । साथ ही पर्ची वितरण के पश्चात ASD (अनुपस्थित/स्थानांतरित/मृत)की सूची अनिवार्य रूप से संबंधित बी एल ओ के द्वारा AERO कार्यालय में जमा किया जाये।*