CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

मनोरंजन

आर्ना फाउंडेशन  के तत्वावधान में ब्यूटी आइकॉन इंडिया /आइकॉन ऑफ़ इंडिया व नेशनल ब्यूटी पेजेंट एंड कल्चर फैशन शो का आयोजन किया

आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्यूटी आइकॉन इंडिया /आइकॉन ऑफ़ इंडिया व नेशनल ब्यूटी पेजेंट एंड कल्चर फैशन शो का आयोजन किया

सिमगा : ब्यूटी आइकॉन ऑफ इंडिया सीजन 4 बाय आरना फाउंडेशन डायरेक्टर रूना शर्मा अत्रे आयोजित हुआ 18 दिसंबर 2022 वेलकम श्री होटल वीआईपी रोड मिसेज की सेकंड रनर अप विनर रही और सबटाइटल दी मोस्ट एडोरेबल  मिसेज अंकिता जेमस रायपुर सिटी की रहने वाली है पेशे से वह एक इंजीनियर है क्रिएटिव राउंड में उन्होंने मदर टेरेसा जैसे किरदार को चुनकर एकता और प्रेम का संदेश दिया वह खुद समाज सेवा से जुड़ी हुई है और आगे भी समाज के लिए बहुत कुछ करना चाहती है इसके पहले भी 2021 में वह वोगिश फेस ऑफ इंडिया की विनर रह चुकी है

 

continue reading
चिरमिरी महोत्सव में  रंग-बिरंगी परंपरागत पोशाक व छत्तीसगढ़िया पहनावे में थिरके महिलाएं. पुरुष व बच्चे.

चिरमिरी महोत्सव में रंग-बिरंगी परंपरागत पोशाक व छत्तीसगढ़िया पहनावे में थिरके महिलाएं. पुरुष व बच्चे.

Sawankumar 02-Oct-2022 202
एमसीबी/चिरमिरी
 
मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल एवं चिरमिरी नगर निगम की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र की प्रतिभाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के हेतु "चिरमिरी महोत्सव" के अंतर्गत डांडिया, नृत्य प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । जो बीते दो दिवस से निरंतर शहर के गोदरिपारा लाल बहादुर शस्त्री स्टेडियम में देखने को मिल रहा है 
उल्लेखनीय है की कोरोनाकाल के बीते दो साल के बाद इस नवरात्रि चिरमिरी में डांडिया गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है । शहर में पहली बार लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में शुक्रवार को चिरमिरी महोत्सव का आगाज हुआ । डांडिया गरबा नाइट में महिलाओं व युवतियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी हर हाथों में डॉडिया लिए लोग थिरकते दिखे । इस दौरान बंगाली और गुजराती संस्कृति के साथ छत्तीसगढ़ राज्य की पोसक और पहनावे ने इस आयोजन में मानो चार चाँद लगा दिया हो । इन बड़े आयोजन में चिरमिरी महोत्सव को सफल आयाम देने के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा भारत देश के कोलकत्ता, रायपुर, भिलाई, अंबिकापुर से टीवी कलाकारों की उपस्थिति में सम्पंय हो रहा है उनके गीत व म्यूजिक के बीच महिलाओं ने डांडिया करते दिखे । चिरमिरी महोत्सव के इस  कार्यक्रम का शुभारंभ पर पहुंचे एमसीबी जिले के जिलाधीश पीएस ध्रुव ने कहा कि किसी भी शहर की संस्कृति उसकी पहचान होती है, जिस तरह से भोरमदेव, खैरागढ़, बस्तर आदि क्षेत्रों में प्रतिवर्ष सांस्कृतिक कार्य कार्यक्रम आयोजन कर उस क्षेत्र की पहचान स्थापित की जाती है। उसी प्रकार मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जायसवाल व चिरमिरी नगर निगम की महापौर कंचन जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र की प्रतिभाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए चिरमिरी महोत्सव के तहत डांडिया, नृत्य प्रतियोगिता के साथ साथ विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । क्षेत्र के युवाओं के लिए यह एक अच्छी पहल है । बता दें कि चिरमिरी महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक सहित पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा, सभापति गायत्री बिरहा, निगम अभियंता बीआर साहू, नगर पालिक निगम के सभी निर्वाचित पार्षद मनोनीत पार्षद, सहित स्थानीय क्लब की  महिलाओं की उपस्थिति में मां दुर्गा एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने शुरवात की । कार्यक्रम में मंच का संचालन एंकर एवं वर्तमान मिस कोरिया का ख़िताब जितने वाली कुमारी अलीसा शेख कर रही है जो चिरमिरी शहर की ही निवासी है ।
 
 
कोलकाता व रायपुर से पहुंचे कलाकार.. देखने और सुनने. उनकी धुन पर थिरकने उमड़ा जन शैलाब.
चिरमिरी महोत्सव में प्रतिभा दिखाने के लिए इंडियन आईडल में प्रस्तुति दे चुकी कोलकाता की कलाकार जॉली दास,रायपुर शहर से एंकर रानी साहू और अंबिकापुर संभाग से सारेगामापा में अपनी प्रस्तुति दे चुके कलाकार वीरेंद्र सिंह अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं । यह महोत्सव 30 सितम्बर से आरंभ हुआ है जो आगामी 26 जनवरी 2023 तक संचालित होगा जिसका समापन हसदेव अलंकरण सम्मान समारोह के साथ सम्पंय होगा । महोत्सव के समापन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक युवतियों को हसदेव अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा । 
 
गरबा महिलाओं के लिए परंपरा बन उभर रहा. महिलाओं . पुरुषो के साथ छोटे - छोटे बच्चों की उमंग से ऐतिहासिक हुआ चिरमिरी महोत्सव..
 
महोत्सव के शुभारंभ पर डांडिया व गरबा नृत्य के लिए रंग बिरंगी परिधानों व डांडिया लिए महिलाओं से स्टेडियम भरा था । सँगिनी महिला क्लब, लायंस क्लब, लायनेस क्लब, प्रेरणा महिला क्लब, नव ज्योति, केशरवानी महिला क्लब, अग्रवाल महिला क्लब,लिनेन सहित अन्य महिला समितियों की महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बीते 2 वर्षों से कोरोना के कारण नवरात्र के अवसर पर किसी भी कार्यक्रम में सक्रिय होने का मौका नहीं मिला । विधायक डॉ. विनय जायसवाल द्वारा डांडिया व गरबा नृत्य की शुरुआत की जिसमें काफी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आज इस क्षेत्र में भी नवरात्र के अवसर पर डांडिया व गरबा एक रूप से महिलाओं के लिए परंपरा बनकर उभर रही है।
जो ऐतिहासिक है ।
continue reading
चिरमिरी महोत्सव का शुभारंभ आज. कोलकत्ता, रायपुर, भिलाई, अंबिकापुर, कोरिया सहित बड़े - बड़े शहरों के कलाकार चिरमिरी की सरजमीन पर बिखेरेंगे आप कला का रंग.

चिरमिरी महोत्सव का शुभारंभ आज. कोलकत्ता, रायपुर, भिलाई, अंबिकापुर, कोरिया सहित बड़े - बड़े शहरों के कलाकार चिरमिरी की सरजमीन पर बिखेरेंगे आप कला का रंग.

Sawankumar 30-Sep-2022 249

एमसीबी/ चिरमिरी । मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल  एवं चिरमिरी नगर निगम की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल  के नेतृत्व में क्षेत्र की प्रतिभाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के हेतु "चिरमिरी महोत्सव" के अंतर्गत डांडिया, नृत्य प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।

यह महोत्सव दिन शुक्रवार.30 सितंबर 2022 से शुरू होकर 26 जनवरी 2023 तक आयोजित होगा । जिसमें गरबा एवं नृत्य प्रतियोगिता दिनांक 30 सितम्बर से 02 अक्टूबर समय - शाम 5:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक , नवम्बर माह में - क्रिकेट प्रतियोगिता  दिसंबर 2022 - फुटबॉल प्रतियोगिता एवं आगामी वर्ष जनवरी 2023 में - बहरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । इस पूरी प्रतियोगिता में  एथलेटिक्स प्रतियोगिता  26/01/2023 हसदेव अलंकरण सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा चिरमिरी महोत्सव कार्यक्रम के पहले चरण में इसकी शुरवात लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम गोदरीपारा चिरमिरी जिला - मनेंद्रगढ़-चिरमिरी - भरतपुर से होगा । 
 
महोत्सव के समापन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक युवतियों को हसदेव अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा । पहली बार हो रहे चिरमिरी महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने के किये सोनी टीवी में प्रकाशित होने वाले सो (इन्डियन आईडल) में प्रस्तुति दे चुकि कोलकात्ता की सुप्रसिद्ध कलाकार जॉली दास, रायपुर शहर से एंकर रानी, और अंबिकापुर संभाग से जी टीवी के सो (सा रे गा मा पा) में अपनी प्रस्तुति दे चुके प्रसिद्ध कलाकार श्री वीरेंद्र सिंह का आगमन हो रहा है । जो अपनी प्रस्तुति से चिरमिरी की धरती पर मान मोहक गायकी को प्रस्तुत करेंगे ।
continue reading
जेठालाल को मिलने वाली है खुशखबरी, क्या  दयाबेन होगी एंट्री!

जेठालाल को मिलने वाली है खुशखबरी, क्या दयाबेन होगी एंट्री!

Ibtesam Deshmukh 25-Aug-2022 136

 यूं तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अक्सर जेठालाल को परेशानी और मुश्किलों से जूझते हुए देखा जाता है. उनकी जिंदगी में एक मुसीबत खत्म होती नहीं कि दूसरी आ खड़ी होती है लेकिन इस बार उन्हें किसी मुसीबत की खबर नहीं बल्कि मिलने जा रही है खुशखबरी. जी हां.. जेठालाल (Jethalal) की जिंदगी में खुश होने के मौके कम ही आते हैं और इस बार जब ये मौका आया है तो लोग ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर वो क्या खुशी की खबर है.

क्या दयाबेन, मेहता साहब या टप्पू की हो रही वापसी

जैसे ही जेठालाल की जिंदगी में खुशी के पल का जिक्र होता है तो बात दयाबेन की वापसी पर आकर खत्म हो जाती है. लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं और अब लोगों को लग रहा है कि शायद यही है वो खुशखबरी. या तो दयाबेन, या टप्पू या फिर मेहता साहब में से किसी ना किसी की शो मे एंट्री होने जा रही है. लिहाजा लोग आने वाले एपिसोड को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. लेकिन क्या वाकई ऐसा होने जा रहा है. दरअसल, इनमें से कोई भी गुड न्यूज नहीं है बल्कि बात कुछ और है.


अमेरिका जाएंगे जेठालाल

जी हां….तारक मेहता का उल्टा चश्मा का जो लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया गया है उसमें दिखाया गया है कि जेठालाल को अमेरिका जाने का मौका मिला है और ये खबर सबसे पहले पता चलती है बाघा और नट्टू काका को जो पूरी प्लानिंग के साथ सेठजी को ये न्यूज सुनाते हैं और इसे सुनकर जेठालाल हैरान रह जाते हैं.


अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, कहीं जेठालाल कोई सपना तो नहीं देख रहे हैं, क्या वाकई जेठालाल अमेरिका जा रहे हैं और अगर सच है तो क्यो और कौन भेज रहा है जेठालाल को अमेरिका ये आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

continue reading
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित "भूलन-द - मेज़" 27 मई से देश भर के सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित "भूलन-द - मेज़" 27 मई से देश भर के सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

Sawankumar 24-May-2022 192

रायगढ़ / छत्तीसगढ़


भारत सरकार द्वारा पहली बार किसी छत्तीसगढ़ी फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने के बाद  "भूलन -द -मेज़" सुर्ख़ियों में आयी है।

आगामी 27 मई से देश के कई महानगरों सहित पुरे छत्तीसगढ़ के थियेटरों में रिलीज होने जा रही है। यह इतिहास में पहिली बार हो रहा है की किसी छत्तीसगढ़ी फिल्म का यू.एफ.ओ कंपनी पैन इण्डिया वितरण कर रही है। और देश भर में 100 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हो रही है।

फिल्म के निर्देशक मनोज वर्मा ने संजीव बक्षी के उपन्यास "भूलन -कांदा" पर आधारित "भूलन -द -मेज़"को सिनेमां के परदे पर पुरे निष्ठा के साथ प्रस्तुत किया है। फिल्म में छत्तीसगढ़ की सादगी , संस्कृति और रहन सहन का बखूबी प्रस्तुति करण है और सुनील सोनी के मधुर गीत संगीत के साथ प्रख्यात गायक कैलाशा खेर की आवाज में शीर्षक गीत भूले से जो खुंद गया मै ,भूलें कांदा रिलीज होने से पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ चूका है। यही कारण है यह फिल्म इटली एवं कैलिफोर्निया के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भी अपना दम ख़म साबित कर चुकी है। इसके अलावा इसे छत्तीसगढ़ शासन के तरफ से एक करोड़ रूपये की अनुदान राशि दी जा चुकी है।

अपको बता दे यह फिल्म छत्तीसगढ़ में बनी है और प्रदेश के गरियाबंद, रायपुर अन्य जिले में इसको शूटिंग हुई है। बताया जा रहा है की इस फिल्म का बजट 2 करोड़ रुपए है। फिल्म के निर्देशक बताते है  की फिल्म काफी मजेदार है। कटे तो पैसा वसूल फ़िल्म है।

छत्तीसगढ़ी  "भूलन -द -मेज़" में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कवि मीर अली मीर के लिखे गीत नन्दा जाही का रे ....काफी लोकप्रिय हैं  । फ़िल्म का पार्श्व संगीत "सांवरिया " फेम मोंटी शर्मा ने दिया है ।फिल्म में मुंबई बॉलीवुड  के नामचीन कलाकार मुकेश तिवारी , राजेन्द्र गुप्ता , अशोक मिश्रा ने अभिनय किया है । आमिर खान निर्मित  फ़िल्म "पिपली लाइव" फेम नत्था की भूमिका निभाने वाले ओंकार दास मानिक पुरी इस फ़िल्म की मुख्य भूमिका में है । छालीवुड कलाकार आशीष शेन्द्रे,सुरेश गोंडाले , डॉ अजय सहाय, पुष्पेंद्र  सिंह , सलीम अंसारी ,अनुराधा दुबे , विक्रम राज ,संजय महानंद सहित छत्तीसगढ़ के कई कलाकारों ने अभिनय किया है।  फिल्म में सामाजिक तंत्र व व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए यह सन्देश दिया गया है की देश की न्याय प्रणाली सशक्त है और लोगों को अदालत पर भरोसा है। लेकिन भूलें कांदा पर पेअर रख चुके न्याय व्यवस्था में शामिल लोगों को जगाने की जरुरत है।

 
continue reading
मलाइका अरोड़ा की Car का हुआ जबरदस्त Accident , बाल-बाल बचीं, एक्ट्रेस को मामूली चोटें आई

मलाइका अरोड़ा की Car का हुआ जबरदस्त Accident , बाल-बाल बचीं, एक्ट्रेस को मामूली चोटें आई

Ibtesam Deshmukh 04-Apr-2022 128

 मलाइका अरोड़ा की कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ है। एक्सीडेंट होने के तुरंत बाद एक्ट्रेस को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस एक्सीडेंट में मलाइका अरोड़ा बाल-बाल बचीं हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को मामूली चोटें आई हैं। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने एक्सीडेंट होने के बाद खुलासा किया कि मलाइका ठीक हो रही है। इसके अलावा मौके पर मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर ने एक्सीडेंट को लेकर कई जानकारियां दी हैं।
अमृता अरोड़ा ने इस एक्सीडेंट की पुष्टि की और कहा, ‘मलाइका अरोड़ा अब बेहतर हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि एक्ट्रेस को कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जाएगा। इसके अलावा खोपोली पुलिस ने खुलासा किया कि एक्ट्रेस को कुछ मामूली चोटें आई थीं और उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी पॉइंट पर हुई, जो एक्सीडेंट होने के लिए बदनाम है।’

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि तीन वाहन एक दूसरे से टकरा गए और तीनों वाहनों को नुकसान हुआ है। एक्सीडेंट की जांच करने के लिए एफआईआर दर्ज करा ली गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका की गाड़ी दो टूरिस्ट व्हीकल्स के बीच फंस गई थी। अस्सिटेंट पुलिस इंस्पेक्टर हरेश कालसेकर ने बताया कि उन्हें तीनों कारों का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया है और अब वे मालिकों से संपर्क कर समझेंगे कि वास्तव में क्या हुआ था।

continue reading
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी

Ibtesam Deshmukh 08-Mar-2022 178

 बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया है। आलिया अब हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। आलिया अभिनेत्री गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने ट्विटर अकाउंट पर आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर कर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। नेटफ्लिक्स इंडिया के ट्वीट के अनुसार आलिया भट्ट गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ फिल्म हार्ट टू स्टोन में नजर आने वाली हैं।
continue reading
गंगूबाई काठियावाड़ी का 'ढोलीडा' सॉन्ग रिलीज

गंगूबाई काठियावाड़ी का 'ढोलीडा' सॉन्ग रिलीज

Ibtesam Deshmukh 10-Feb-2022 125

 बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने वाली है. अब संजय लीला भंसाली ने फैन्स को सरप्राइज देते हुए फिल्म का पहला गाना रिलीज किया है. गाने का नाम 'ढोलीडा' है. यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने का वीडियो फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है. आलिया भट्ट ने जिस तरह ठुमके लगाकर इस सॉन्ग में डांस किया है, वह जबरदस्त आ रहा है.


आलिया की गाने में जैसे ही एंट्री होती है, वह अपने जूड़ी को ठीक करते हुए गंगूबाई अंदाज में नमस्ते करती हैं. इसके बाद साड़ी को ऊपर बांधकर ठुमका लगाती हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि आलिया के साथ कई बैकग्राउंड डांसर्स भी डांस करते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में भी आलिया भट्ट की दमदार परफॉर्मेंस की झलक देखने को मिली. ट्रेलर देखने के बाद शायद ही कोई ऐसा होगा, जो खुद को आलिया की तारीफ करने से रोक पाया होगा.
continue reading
फैंस का इंतजार हुआ खत्म... रणबीर कपूर - आलिया भट्ट करने जा रहे हैं अप्रैल में शादी...

फैंस का इंतजार हुआ खत्म... रणबीर कपूर - आलिया भट्ट करने जा रहे हैं अप्रैल में शादी...

Ibtesam Deshmukh 10-Feb-2022 138

 अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बताते की हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले काफी समय से आलिया और रणबीर की शादी की खबरें आ रही हैं। हालाकी पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों दिसंबर 2021 में शादी कर लेंगे।

करीबियों का कहना है कि रणबीर-आलिया राजस्थान के रणथंभौर में शादी कर सकते हैं, क्योंकि यहीं दोनों ने सबसे ज्यादा छुट्टियां बिताई हैं और यह दोनों की फेवरेट जगह में से एक है।
continue reading
बिलासपुर: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बिलासपुर की बनेंगी बहू...शहर के कारोबारी विक्की जैन के साथ आज लेंगी सात फेरे...

बिलासपुर: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बिलासपुर की बनेंगी बहू...शहर के कारोबारी विक्की जैन के साथ आज लेंगी सात फेरे...

Ibtesam Deshmukh 14-Dec-2021 308

बिलासपुर: टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लाइम लाइट में आई और बागी 3 व मणिकर्णिका जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बिलासपुर की बहू बनने जा रही हैं। उनका विवाह शहर के कारोबारी विक्की जैन के साथ मंगलवार को होगा। विक्की के पिता विनोद जैन शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान त्रिवेणी डेंटल कालेज के संचालक हैं।


विक्की का बिलासपुर के साथ मुंबई में भी कारोबार है। लिहाजा उनका दोनों जगहों पर आना-जाना लगा रहता है। साथ ही दोनों ही जगहों पर उनका घर है। विक्की की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा भी शहर में रहकर पूरी हुई है।

उनके पारिवारिक मित्रों ने बताया कि शादी समारोह मुंबई के होटल हयात में होगा। इसमें शिरकत करने के लिए शहर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। इसमें विक्की के रिश्तेदारों के साथ ही उनके जान-पहचान वाले और अन्य गणमान्य शामिल हैं।

इससे पहले रविवार को मेहंदी सेरेमनी और सगाई की रस्म पूरी की गई थी। वहीं सोमवार को हल्दी की रस्म निभाई गई। अब मंगलवार को अंकिता और विक्की विवाह के बंधन में बंधेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी भी अतिथियों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वहां विवाह की सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

शहर से कई और लोग अतिथि के रूप में यहां पहुंचने वाले हैं। विक्की को लेकर उन्होंने बताया कि वे बिलासपुर में कारोबारी परिवार से जुड़े हैं। पिता जहां त्रिवेणी डेंटल कालेज का संचालन करने के साथ ही कई अन्य कारोबार में संलग्न हैं तो उनके चाचा लख्मीचंद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी के संचालक हैं।
continue reading
मनेन्द्रगढ़ के सांस्कृतिक भवन में   डांस प्रतियोगिता में चिरिमिरी की प्रिंसी तिवारी ने लिया प्रथम स्थान।

मनेन्द्रगढ़ के सांस्कृतिक भवन में डांस प्रतियोगिता में चिरिमिरी की प्रिंसी तिवारी ने लिया प्रथम स्थान।

Sawankumar 22-Nov-2021 164

मनेन्द्रगढ़:- बीते दिन डांस प्रतियोगिता में मुख्यरूप से सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो,नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में प्रतिभागी के रूप में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में कलाकारों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में अलग-अलग उम्र के कलाकारों के लिए कम्पटीशन कराया गया। जिसमें जजों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान देकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि स्वास्थ्य मनोरंजन के लिए इन प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिये.जो कलाकार बड़े शहरों में जाकर अपनी कला का प्रदर्शन नहीं कर पाते उन कलाकरों को ऐसे आयोजन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस सफल कार्यक्रम के लिए मैं सभी आयोजक सदस्यों को बहुत बहुत बधाई देता हूँ।एम पी बेस्ट डांसर शो में हल्दीबाड़ी चिरिमिरी की प्रिंसी तिवारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ट्राफी सहित नगद राशि से भी सम्मानित किया गया है।

 
बता दें कि इस आयोजित डांस प्रतियोगिता में शहडोल चिरमिरी बैकुठपुर मनेन्द्रगढ़ सूरजपुर,से एक से एक बढ़ के कलाकारों ने भाग लिया इस डांस प्रतियोगिता का आयोजन शिवांगी मिश्रा के द्वारा किया गया था।
continue reading
डांस प्रतियोगिता गढ़ फुलझर में हुआ संपन्न

डांस प्रतियोगिता गढ़ फुलझर में हुआ संपन्न

Sawankumar 27-Sep-2021 152
रिपोर्ट - लोखनाथ खूंटे


गत दिनांक 25 सितम्बर 2021 शनिवार को नवयुवक गणेश पूजा समिति गढ़ फूलझर  द्वारा आयोजित  डांस प्रतियोगिता में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल के सौजन्य एवं नीलांचल सेवा समिति सेक्टर गढ़फुलझर के सहयोग से संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेंद्र साहू नगर पंचायत अध्यक्ष बसना, 
ग्राम  सेक्टर प्रभारी सह सरपंच पति  शिवकिशोर साहू,  सेक्टर प्रभारी सिंघन पुर वीरेंद्र नायक, शीत गुप्ता, सतीश देवता, सुशीला मलिक सरपंच ग्राम पंचायत गढ़ फुलझर, लोकेश पांडे उप सरपंच, श्याम लाल यादव समिति अध्यक्ष, गजानन पांडे, सुरेन्द्र राणा, आनंद पांडे, धर्मराज प्रधान, देवाशीष, दुष्यंत पांडे, जितेंद्र पांडे, भूपेश, भोलामडी पांडे, कैलाश पांडे, छिनाऊ पांडे, जसप्रीत सिंह सोनू, 
के सानिध्य में हुआ ।
इस कायर्क्रम में आस पास के  प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं विजेताओं को नीलांचल सेवा समिति बसना के द्वारा प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्गो का साल, श्रीफल  से सम्मानित किया गया एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंचल के लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम का लुप्त उठाया । इस कार्यक्रम में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं आसपास के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
continue reading
जशपुर जिले के लवाकेरा ईब नदी में न्यू एलबम शूटिंग की सुरूवात

जशपुर जिले के लवाकेरा ईब नदी में न्यू एलबम शूटिंग की सुरूवात

Sawankumar 31-Jul-2021 209

 जशपुर/अंकिरा


 
 
जशपुर जिले के लवाकेरा ईब नदी में न्यू एलबम शूटिंग की सुरूवात। जिसमें गाने के बोल है छोड़ेंगे ना साथी हम तेरा हाथ मरते दम तक। जशपुर वनांचल क्षेत्र के अनछुए प्राकृतिक सौन्दर्य, यहां की कल-कल करती पहाडी नदी-नालों, पर्वत श्रृंखलाओं और हरियाली को देख सकेंगे। पिछले कुछ दिनो से जशपुर जिले के कोतबा सतीघाट एलबम बनाया गया था। 
लवाकेरा में यह पहला अवसर था जो नागपुरी के हवा हवा एलबम डांस किए थे वही आज छत्तीसगढ़ एलबम में नजर आएंगे 15 अगस्त को होगा नई रीलिज  ईब नदी और हसीन वादियों में  शूटिंग की गई है। इस स्थान को एक नई पहचान दिलाने की दिशा में सकारात्मक पहल है।
continue reading
अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म Bell Bottom को रिलीज करने के लिए क्यों चुनी 27 जुलाई की तारीख,‌ सामने आयी बड़ी वजह

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म Bell Bottom को रिलीज करने के लिए क्यों चुनी 27 जुलाई की तारीख,‌ सामने आयी बड़ी वजह

17-Jun-2021 131

 कोरोना की पहली लहर के बाद इंडस्ट्री ने अपने पैरों पर खड़ा होना शुरू ही किया था कि दूसरी लहर ने एक बार फिर फिल्मों की शूटिंग के साथ साथ थिएटर में उनकी रिलीज को रोक दिया. दूसरी लहर थोड़ी थमी थी और चर्चा शुरू हो गयी कि फिल्में थिएटर्स में कबसे रिलीज होंगी. हो भी पाएंगी या इसमें और वक़्त जाएगा. इसी बीच अक्षय कुमार की फ़िल्म बेलबॉटम ने 27 जुलाई को थिएटर में रिलीज की घोषणा कर दी. जो इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर बतायी जा रही है अगर यह फ़िल्म रिलीज होती हैं तो कोरोना काल के इन डेढ़ सालों में पहली बार होगा जब किसी बड़े स्टार की फ़िल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वैसे इस फ़िल्म की इस तारीख को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं. 27 अंक को अगर जोड़े तो ये 9 बनता है और 9 नंबर अक्षय का लकी नंबर है. ये बात किसी से छिपी नहीं है.

बुधवार और गुरुवार को भी फिल्में बीच बीच में रिलीज होती आयी है लेकिन मंगलवार को बहुत कम फिल्में ही रिलीज हुईं हैं. गौरतलब है कि 9 साल बीत चुके हैं. जब टिकट खिड़की पर मंगलवार को कोई फ़िल्म रिलीज हुई थी ये फ़िल्म शाहरुख खान की जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार थी लेकिन खास बात ये है कि उस दिन दीवाली थी और दीवाली की वजह से ही फ़िल्म की रिलीज के लिए वो दिन दिन तय हुआ था.फेस्टिवल्स रिलीज के वक़्त दिन मायने नहीं रखता है. कुलमिलाकर अक्षय कुमार मंगलवार को फ़िल्म रिलीज कर एक नयी शुरुआत कर रहे हैं. फ़िल्म बेलबॉटम में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता, आदिल हुसैन और अनिरुद्ध दवे की अहम भूमिका हैं.

continue reading
वायदे के मुताबिक छत्तीसगढ़ी हॉरर फ़िल्म चित्राग्रही फिल्म्स मुंबई की सेल्फी बेबो के गानो का फिल्मांकन सक्ती में

वायदे के मुताबिक छत्तीसगढ़ी हॉरर फ़िल्म चित्राग्रही फिल्म्स मुंबई की सेल्फी बेबो के गानो का फिल्मांकन सक्ती में

Rajesh 27-Apr-2021 125

चित्राग्रही फिल्म्स मुंबई निर्माता सुरेश शर्मा और निर्देशक दीपक आदित्य अपने वादे के अनुसार छत्तीसगढ़ की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म सेल्फी बेबो की शूटिंग लॉकडाउन के बाद वापस 16 दिसंबर से शक्ति में हनुमान मंदिर में पूजा पाठ से प्रारम्भ किये!पहले ही दिन गाने की सूटिंग क्रांति दीक्षित अवं पूजा देवांगन व डांस ग्रुप के दवारा किया गया !गाने कीकोरिओग्राफी फेमश कोरिओग्राफर निशांत उपाध्याय के निर्देशन में हुवा ! फिल्म शूटिंग के पहले ही दर्शकों में काफी लोकप्रिय हो चुकी है । छत्तीसगढ़ के प्रदेश वासी बहुत उत्सुकता से प्रदेश की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म सेल्फी बेबो का इंतजार कर रहे हैं हालांकि फिल्म प्रदेश के सभी ग्रहों में कब रिलीज होगी इसका जवाब निर्माता-निर्देशक ही दे पाएंगे। निर्देशक दीपक आदित्य और लेखक तथा अभिनेता रोशन श्रीवास और आशीष के का कहना है कि फिल्में बहुत हाई लेवल के एक्सपेरिमेंट किए गए हैं फिल्म की कहानी गाने सिनेमैटोग्राफी और कैरेक्टर्स काफी अलग और यूनिक है तथा जमीन से जुड़े हैं। यह फिल्म मेकर्स और दर्शक दोनों का सिनेमा के प्रति नजरिया बदल देगी और छत्तीसगढ़ में फिल्म मेकिंग का एक नया ट्रेंड सेट करेगी। सेल्फी बेबो की पूरी टीम पूरे छत्तीसगढ़ के प्रदेश वासियों को क्रिसमस और नए साल की बहुत बहुत शुभकामनाएं देती है।

continue reading
स्मार्ट सिनेमा के अवार्ड में हंस झन पगली फिल्म को अधिकतम अवार्ड मिला 1965 में निर्मित पहली छत्तीसगढ़ी फ़िल्म घर द्वार के निर्माता स्व विजय पांडेय की

स्मार्ट सिनेमा के अवार्ड में हंस झन पगली फिल्म को अधिकतम अवार्ड मिला 1965 में निर्मित पहली छत्तीसगढ़ी फ़िल्म घर द्वार के निर्माता स्व विजय पांडेय की

Rajesh 27-Apr-2021 113

रायपुर ।

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्रीज का सम्मान समारोह स्वर्गीय विजय पांडेय (निर्माता ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म घर द्वार १९६५) ७७ वी जयंती पर आयोजन स्मार्ट सिनेमा द्वारा कल सम्पन हुवा ..इस गरिमामय आयोजन में हंस झन पगली फंस जाबे फिल्म को अधिकतम अवार्ड मिले ।

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर- पूरन जी
बेस्ट विजुअल इफेक्ट- मैट्रिक्स
बेस्ट चाइल्ड ऐक्ट्रेस- आयरा कुरैशी
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर- अंजू गायकवाड़
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर- रॉकी दासवानी
बेस्ट मेकअप मेन- विलास राव
बेस्ट ऑडियोग्रफर- सुबोध जी
बेस्ट कोरियोग्राफर- निशांत उपाध्याय
बेस्ट कैमरामैन- तोरण राजपूत
बेस्ट एक्शन- मधु अन्ना
बेस्ट एडिटर- दीपक-प्रवीर
बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा
बेस्ट स्टोरी रायटर- सतीश जैन
बेस्ट बैकग्राउंड मुसिक- सूरज महानन्द
बेस्ट फीमेल सिंगर- अलका चंद्राकर
बेस्ट सिंगर- सुनील सोनी
बेस्ट लिरिक्स- रामेश्वर वैष्णव
बेस्ट म्यूजिक- सुनील सोनी
बेस्ट कॉमेडियन- संजय महानन्द
बेस्ट फीमेल कैरेक्टर आर्टिस्ट- संजू साहू
बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट- आशीष शेन्द्रे
बेस्ट डेब्यू ऐक्ट्रेस- माया साहू
बेस्ट डेब्यू एक्टर- आकाश सोनी
बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस- अंजना दास
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रवि साहू
बेस्ट फीमेल विलेन- भानुमति
बेस्ट मेल विलेन- रजनीश
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- विवेक सार्वा
बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन
बेस्ट ऐक्ट्रेस- अनुकृति चौहान
बेस्ट एक्टर- करण खान (मन्दरा जी)
बेस्ट फ़िल्म हंस झन पगली फंस जाबे.बेस्ट पीआरओ दिलीप नामपल्लीवार को अवार्ड मिला ..

continue reading
संस्कार में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर किया ये काम और लोहड़ी पर्व के मौके पर

संस्कार में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर किया ये काम और लोहड़ी पर्व के मौके पर

Rajesh 27-Apr-2021 113

*संस्कार स्कूल ने मनाया युवा दिवस, लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व*

रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के प्रति अपनी भावनाओं को कविता, स्लोगन व पोस्टर के माध्यम से व्यक्त किए। इसी तरह स्कूल की ओर से लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व पर भी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया।

स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोनाकाल के दौरान भी स्कूल की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज ऑनलाइन कराई जा रही है। सभी तीज-त्यौहार व महापुरुषों की जयंती पर स्पर्धाएं आयोजित कर बच्चों को हमारी सांस्कृतिक विरासत व संस्कृति से अवगत कराया जा रहा है। इसी कड़ी में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने स्वामी विवेकानंद पर अपने विचार लिखे। उनके जीवन चरित्र व युवाओं के प्रति संदेश को कविता के माध्यम से भी प्रस्तुत किए। इसी तरह लोहड़ी व मकर संक्रांति पर आयोजन हुए, जिसमें बच्चों ने अपने-अपने घरों पर पर्व मनाते हुए उसकी तस्वीरें वाट्सएप, फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर पोस्ट की। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा ने कहा कि हमने कोरोना काल में भी बच्चों की पढ़ाई व अन्य गतिविधियों जारी रखी हैं, जिसकी सराहना अभिभावक व शहरवासी कर रहे है।

continue reading
जेसीआई का काइट फेस्टिवल नटवर स्कूल मैदान में वजह यह रही कि करना पड़ा सांकेतिक आयोजन  फिर भी ऐसा आयोजन कि

जेसीआई का काइट फेस्टिवल नटवर स्कूल मैदान में वजह यह रही कि करना पड़ा सांकेतिक आयोजन फिर भी ऐसा आयोजन कि

Rajesh 26-Apr-2021 83

कोरोना काल को देखते हुए जेसीआई द्वारा आयोजित काइट फेस्टिवल इस वर्ष सांकेतिक तौर पर मनाया गया। इस मौके पर मौजूद सभी ने जमकर पतंग उड़ाकर पतंग उड़ाने का लुत्फ उठाया। फिलहाल इस मौके पर नटवर स्कूल मैदान में काइट फेस्टिवल के सांकेतिक आयोजन में भी जेसीआई की धूम रही।

मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा नटवर स्कूल मैदान में पतंग उड़ाकर सांकेतिक रूप से काइट फेस्टिवल का आयोजन किया, गया जहां संस्था के सभी सदस्यों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर खूब पतंग बाजी की एवं जमकर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया उसके उपरांत उम्मीद संस्था(पहाड़ मंदिर) में जाकर वहां के बच्चो को पतंग चकरी, लोवर एवं नाश्ता वितरण किया ।
इस कार्यक्रम के डायरेक्टर जेसी रजत अग्रवाल एवं को डायरेक्टर जेसी विनय अग्रवाल थे । उक्त कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष जेसी सचिन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जेसी संजय अग्रवाल,जेसी प्रतीक अग्रवाल,जेसी अजय अग्रवाल,जेसी मानव अग्रवाल, अध्यक्ष 2020 जेसी पंकज अग्रवाल, अध्यक्ष 2021जेसी दीपक जामगांव,सचिव 2020 जेसी विक्रम एवम् जेसी आनंद मोदी, जेसी मुकेश केडिया, जेसी नवीन, जेसी आयुष मोदी, जेसी नितेश,जेसी विकाश (रानिसती), जेसी अमर जिंदल,जेसी मयंक( मा बंजारी), जेसी मयंक मोदी, जेसी सुनील(कोटरलिया), जेसी आदित्य अग्रवाल एवम् अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उक्त जानकारी संस्था के पीआरओ जेसी आदित्य अग्रवाल ने दी ।

continue reading
धीरे धीरे डारन देना वो की शूटिंग के साथ होली मिलन का आयोजन एन के फिल्म्स व ए टी फिल्म्स के

धीरे धीरे डारन देना वो की शूटिंग के साथ होली मिलन का आयोजन एन के फिल्म्स व ए टी फिल्म्स के

Rajesh 08-Apr-2021 76

छोलीवुड मे आज एक होली गाने “धीरे धीरे डारन देना वो” की शूटिंग के साथ होली मिलन का आयोजन भी किया गया, यह आयोजन एन के फिल्म्स व ए टी फिल्म्स के द्वारा मोतीपुर अम्लेश्वर के एमडी फार्म हाउस मे किया गया। इस होली एल्बम मे मुख्य भूमिका दिनेश साहू रवि शर्मा निशा द्विवेदी शिवानी चौधरी गीतांजलि साहू एव साथी कलाकार पुष्पेंद्र सिंह धर्मेंद्र सोनी डोमार सिंह टेशू डोंगरे शेखर चौहान विजय मिश्रा नावेद दिलीप नामपल्लीवार पीएन लक्की भोजराज पटेल श्रीराम जी व अन्य कलाकार के साथ किया गया, इस आयोजन मे छोलीवुड के साथ कई नामचीन हस्ती शामिल हुए, इस होली एल्बम के निर्माता निर्देशक संगीतकार जसबीर कोमल गीतकार सुनील सोनी कोरियो ग्राफर दिलीप बैस कैमरा मेन वासु व मुकेश है, यह एल्बम ए टी म्यूजिक से बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा।।

continue reading


dpboss