मैनेजर से लूट करने वाले दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल कैश बरामद

मैनेजर से लूट करने वाले दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल कैश बरामद

23-Jul-2025    4:33:13 pm    64    सावन कुमार- संपादक

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में हापुड़ पुलिस ने दो शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है पुलिस से बचने के लिए दोनों बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया था
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए ।इसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में 21 जुलाई को इन बदमाशों द्वारा 9 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।