BREAKING: जंगल में घंटों चली गोलियों की गूंज... 1.16 करोड़ के दो दुर्दांत नक्सली ढेर – संगठन की कमर टूटी?

BREAKING: जंगल में घंटों चली गोलियों की गूंज... 1.16 करोड़ के दो दुर्दांत नक्सली ढेर – संगठन की कमर टूटी?

15-Aug-2025    10:53:49 am    202    Anita nishad

मोहला-मानपुर, छत्तीसगढ़: बुधवार की देर शाम छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के घने जंगलों में एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सल संगठन को करारा झटका दिया। 1 करोड़ 16 लाख रुपये के इनामी दो बड़े नक्सली, विजय रेड्डी और लोकेश सलामे, पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त कार्रवाई में ढेर कर दिए गए।

यह मुठभेड़ मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के बंडा पहाड़ इलाके में हुई, जहां पुलिस को पहले से खुफिया सूचना थी कि बड़ी संख्या में माओवादी जमा हैं। इसके बाद डीआरजी, आईटीबीपी और कांकेर पुलिस की टीमों ने मोर्चा संभाला। जैसे ही बल पहाड़ी इलाके के पास पहुँचे, नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मुहंतोड़ कार्रवाई की।


 1.16 करोड़ का इनामी नेटवर्क खत्म

  • विजय रेड्डी: 90 लाख का इनामी, 42 गंभीर मामले दर्ज – हत्या, अपहरण, विस्फोट

  • लोकेश सलामे: 26 लाख का इनामी, 37 केस – डिविजनल कमेटी सचिव

दोनों नक्सली राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर डिविजन के शीर्ष नेतृत्व में शामिल थे।



 बरामद सामग्री

मुठभेड़ के बाद की गई तलाशी में:

  • इंसास राइफल

  • .303 राइफल

  • भारी मात्रा में कारतूस

  • वॉकी-टॉकी, रेडियो

  • विस्फोटक सामग्री, कार्डेक्स वायर

  • दैनिक उपयोग की वस्तुएं

पुलिस का मानना है कि ये हथियार हमलों की बड़ी योजना का हिस्सा हो सकते थे।



 पुलिस और सरकार की प्रतिक्रिया

एसपी यशपाल सिंह ने बताया: “यह मुठभेड़ हमारी रणनीति और एकजुटता की जीत है। यह ऑपरेशन नक्सलवाद के खिलाफ एक निर्णायक कदम है।”
सरकार ने डीआरजी, आईटीबीपी और पुलिस बल की वीरता की सराहना की है।



 स्थानीय जनता में राहत

लंबे समय से भय में जी रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोग आशा जता रहे हैं कि अब उनका इलाका शांति की ओर बढ़ेगा।



 अगला कदम – ऑपरेशन और तेज़

सुरक्षा एजेंसियां अब इलाके में सघन सर्च अभियान चलाएंगी।
साथ ही, ग्रामीणों के बीच विश्वास बहाली के लिए विकास योजनाएं भी शुरू की जाएंगी।