ब्रेकिंग - सुकमा पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़
सुकमा - छत्तीसगढ़
सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. डीआरजी जवानों का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है मौके से एक नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है वहीं मौके पर एक भरमार बंदूक भी बरामद हुई है। मुठभेड़ मीनपा पदिगुड़ा के जंगलों में हुई है। शहीदी सप्ताह के मद्देनजर डीआरजी, सीआरपीएफ 150 वाहिनी व 131 वाहिनी के द्वारा ऑपरेशन चलाया गया था जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है इस मुठभेड़ की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है।

















