BREAKING : जुलूस में घुसा ट्रक, 8 श्रद्धालुओं को रौंदा, 22 लोग हुए घायल
कर्नाटक के हासन में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक जुलूस में आ गया। ट्रक ने कई लोगों को टक्कर मारी। इसमें से 8 की मौत हो गई।
वहीं करीब 22 लोग घायल हो गए। हसन की डिप्टी कमिश्नर केएस लता कुमारी ने बताया कि घायलों का इलाज एचआईएमएस अस्पताल में चल रहा है। एक की हालत गंभीर है। इसके अलावा 7 लोगों का इलाज हो रहा है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। साथ ही प्रत्येक मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया।

















