Breaking: छात्र-छात्रओ के लिए बड़ी खबर...
बिलासपुर/ स्कूल शिक्षा विभाग से छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है जिसमे नगर विधायक के प्रयास से अब शासकीय और अर्धशकीय शालाओं की स्थानीय परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।जिसका पहला आदेश बिलासपुर जेडी कार्यालय से जारी हो गया है।
आपको बाता दें कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए इस साल भी अधिकांश पढ़ाई ऑनलाइन क्लास के माध्यम से आयोजित हुई है पर अचानक ऑफलाइन परीक्षा लेने की बात कही जाने लगी, जिसे देखते हुए पालको और छात्र छात्राओं ने इसका लगातार विरोध् किया, साथ हि इसकी शिकायत नगर विधायक शैलेश् पंडे से भी की गई, जिस पर संज्ञान लेते हुए वे विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम ऑनलाइन परीक्षा लेने अग्रह किया, जिसके बाद स्थानीय कार्यालय ने राजधानी के उच्च कार्यालय से इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा था,वही अब डीपीआई के दिशा निर्देश अनुसार स्थानीय व्यवस्था एवं कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए समस्त स्थानीय परीक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी, इस संबंध में बिलासपुर शिक्षा संभाग के संयुक्त संचालक ने आदेश जारी कर दिया है।


















