47.00 लाख की लागत से तैयार होने वाली बी.टी. रोड़ नवीनीकरण का विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन.. आमजनों को आवागमन में मिलेगी सुविधा ।

47.00 लाख की लागत से तैयार होने वाली बी.टी. रोड़ नवीनीकरण का विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन.. आमजनों को आवागमन में मिलेगी सुविधा ।

04-Jun-2023    8:47:03 pm    62    सावन कुमार- संपादक

चिरमिरी ।  चिरमिरी नगर पालिक निगम में विकास की श्रीखला लगातार देते हुए शनिवार को मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल, चिरमिरी नगर निगम की महापौर कंचन जायसवाल ने 47.00 लाख की लागत से तैयार बी.टी. रोड़ नवीनीकरण का भूमिपूजन कर जनता को समर्पित किये ।
भूमिपूजन कार्यक्रम में चिरमिरी के ह्रदय स्थल हल्दीबाड़ी में मुख्य अतिथि विधायक मनेन्द्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल, महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा, नगर निगम मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षद, एल्डरमैन व आमजनमानस उपस्थित रहे ।
गौरतलब है, की वार्ड क्रमांक 15, 16, व 17 में भुरकुंडी नाका से 06 नंबर गोलाई तक एवं वार्ड क्रमांक 10, 14,15,16 व 17 में 06 नंबर गोलाई से नाहर राय पेट्रोल पंप तक, हल्दीबाड़ी में मुख्यमार्ग का लगभग 17.00 अधोसंरचना मद से बी.टी. रोड़ नवीनीकरण का भूमिपूजन किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर जायसवाल ने बताया कि विगत कार्यकाल में जो कार्य नही हुए वे सभी कार्य कांग्रेस के कार्यकाल में पूर्ण हो रहे है, चाहे वह सड़क हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर विकास की गंगा बह रही है, जिससे आमजनों को बेहतर सुविधा मुहैया हो रही है, नगर निगम चिरमिरी का कोई भी क्षेत्र डामरीकरण सड़क से अछूता नही रहा है । 
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामअवतार अलगमकर, रवि बिरहा, ओ.पी.प्रीतम, वरुण शर्मा, व नगर निगम जनप्रतिनिधी व आमनागरिक मौजूद रहे ।