मानसिक विछिप्त महिला को रेस्क्यू कर , जिला प्रशासन की तत्परता से बची महिला की जान
दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिला के हाई स्कूल ग्राउंड के पास पानी टंकी के ऊपर एक मानसिक विछिप्त महिला चढ़ गई जिसे विश्व मानव अधिकार परिषद जिला इकाई के महासचिव चंद्रकांत छत्रिय के द्वारा देखा गया

उनके द्वारा मानवता का परिचय देते हुए पुलिस थाना व नगरपालिका अधिकारी को जानकारी दी गई जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के द्वारा त्वरित कार्रवाई कर बड़ी मशक्कत के बाद उस महिला को सकुशलता पूर्वक नीचे की ओर उतारा गया व उसे तुरंत हॉस्पिटल के लिए रवाना कर दिया गया बता दे महिला मानसिक रोगी विछिप्त थी

















