C.G. budget 2022: आज भूपेश बघेल पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट

C.G. budget 2022: आज भूपेश बघेल पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट

09-Mar-2022    11:13:02 am    62    Ibtesam Deshmukh

 C.G. BUDGET: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट आज पेश होने जा पेश होने जा रहा है, सुबह 11 बजे राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषण से इसकी शुरुआत होगी, और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.30 बजे विधानसभा में छत्तीसगढ़ का वार्षिक बजट प्रस्तुत करेंगे। यह छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। सदन के पहले दिन दिवंगत पूर्व सांसदों-विधायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस सत्र में 13 बैठकें होनी हैं।

 

बजट सत्र के लिए 1682 प्रश्न विधायकों ने लगाए-

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने बताया कि तृतीय अनुपूरक अनुमान के लिए 7 मार्च का समय है, जिसके लिए 1 दिन का समय 8 मार्च रखा गया है। वहीं बजट सत्र के लिए प्रश्नों की संख्या 1682 है, जिसमें 854 तारांकित प्रश्न और 828 अतारांकित प्रश्न हैं। ध्यानाकर्षण की 114 सूचनाएं, स्थगन की 10 सूचनाएं, नियम 139 के अधीन अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा के लिए 4 सूचनाएं, अशासकीय संकल्प की 7 सूचनाएं, शून्यकाल की 16 सूचनाएं तथा याचिका की 45 सूचनाएं प्राप्त हुई है।

 

90% प्रश्न ऑनलाइन आए, कटाई से बचेंगे 58 पेड़-

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इस बार सभी प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने बताया कि बजट सत्र के लिए कुल 1682 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1499 प्रश्न यानी 90 प्रतिशत ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने ऑनलाइन माध्यम से प्रश्नावली मंगाए जाने के लाभ को बताते हुए कहा कि इससे हर साल 2.2 टन कागज की बचत होगी, जिससे 58 वृक्षों की कटाई भी हर साल बच जाएगी। 1 लाख लीटर पानी की भी बचत होगी। पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा। इस नई पहल का लाभ छत्तीसगढ़ के साथ देश को भी मिलेगा।