छ.ग. विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने किया कलेक्टोरेट का घेराव...
बेमेतरा विद्युत संविदा कर्मचारियों ने किया जिला मुख्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन। विद्युत संविदा कर्मचारियों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन को तथा उनकी मांगों को जायज बताते बेमेतरा के भाजपाइयों ने दिया समर्थन।

वहीं नगर के घड़ी चौक से पैदल रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार रोशन साहू को सौंपा ज्ञापन। उन्होंने बताया कि नियमितीकरण एवं अनुकम्पा नियुक्ति व मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा राशि की मांग को लेकर 10 मार्च से आज तक हम लोग धरना प्रदर्शन पर है। साथ ही मुख्यमंत्री से 15 मिनट का समय माँग रहे है, ताकि अपनी पीड़ा उनसे व्यक्त कर सके, किन्तु मुख्यमंत्री के पास हमारी पीड़ा, हमारी समस्याओ को सुनने का वक्त नही है।

















