कैबिनेट तैयार, लक्ष्य स्पष्ट!" — विभागों का हुआ बंटवारा, अब विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा नया कदम

कैबिनेट तैयार, लक्ष्य स्पष्ट!" — विभागों का हुआ बंटवारा, अब विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा नया कदम

20-Aug-2025    3:00:49 pm    28    Anita nishad

 छत्तीसगढ़ की नई कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे एक सुस्पष्ट कार्य विभाजन करार देते हुए कहा कि सभी कैबिनेट सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा:

“सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों को सिद्ध करने और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जुट गए हैं।

यह मंत्रिपरिषद विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगी।”

यह कार्य विभाजन न सिर्फ प्रशासनिक स्पष्टता लाता है, बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को भी मजबूती देता है।