मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक, महत्वपूर्ण फैसले लिए गए
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के विकास एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मुख्य निर्णय:
-
अनुसूचित एवं माडा पॉकेट क्षेत्र के अंत्योदय और प्राथमिकता परिवारों को चना वितरण:
मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया है कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रति माह 2 किलो चना नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से खरीदा जाएगा। यह खरीद वित्तीय वर्ष 2024-25 में 0.25 प्रतिशत या उससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज पर की जाएगी।
इसके अलावा, जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों ने चना प्राप्त नहीं किया है, उन्हें पात्रतानुसार दिसंबर 2025 तक चना वितरित कर दिया जाएगा। -
नवा रायपुर में IT/ IITS उद्योग के लिए 90 एकड़ भूमि आबंटित:
कैबिनेट ने नवा रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईआईटीएस उद्योग की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए 90 एकड़ भूमि रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य आईटी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना और औद्योगिक विकास को गति देना है।
यह पहल नवा रायपुर में तकनीकी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ शहरीकरण की प्रक्रिया को भी बल देगी। आईटी कंपनियों की स्थापना से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा और स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।










-Banner.jpg)







