बाल अधिकारो के हनन से संबधित शिकायतो के निवारण के लिए आयोग द्वारा शिविर आयोजन

बाल अधिकारो के हनन से संबधित शिकायतो के निवारण के लिए आयोग द्वारा शिविर आयोजन

12-Jun-2023    7:03:37 pm    71    सावन कुमार- संपादक

कोरिया 12 जून 2023/जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा बालको के अधिकारो तथा हनन से संबधित शिकायतो के निवारण के लिए शिविर का आयोजन 23 जून को किया जाना है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग का मुख्य उद्देश्य ऐसे बालको से है जो घरेलू श्रम के तौर पर परिसंकटमय व्यवसाय में बाल श्रमिकों को लगाना, देय/प्रतिपूर्ति का गैर भुगतान, बाल श्रम से बचाए गए बच्चों की वापसी, सड़कों पर उत्पाद बेचते बच्चे, एसिड हमले से संबधित मामले, माता पिता /संरक्षकों/अन्य किसी व्यक्ति के साथ सड़को पर भीख मांगना, जबरदस्ती भीख मंगवाना, शारीरिक दुर्व्यवहार/शोषण/परित्याग/उपेक्षा करना, घरेलू हिंसा के शिकार बच्चे, एचआईवी स्थिति के आधार पर बच्चों से भेदभाव करना, पुलिस द्वारा बच्चों की पीटा जाना, बालदेखरेख संस्था में बच्चों से दुर्व्यवहार, अवैध दत्तक ग्रहण, सीसीआई द्वारा बच्चों को बेचना, बच्चों के खिलाफ हिंसा, बच्चे को बेचना, गुमशुदा बच्चा लापता बच्चा, इलैक्ट्रोनिक/सोशल/प्रिंट मीडिया में बाल अधिकारों का उल्लंघन, स्कूल में शारीरिक दंड/दुर्व्यवहार, स्कूल प्रवेश से इकांर, दिव्यांग संबधी शिकायत, भेदभाव, स्कूल परिसर का दुरूपयोग, स्कूल भवन के बंद होने/अधिग्रहण के मामले में कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होना, यौन दुर्व्यवहार, प्रतिपूर्ति, चिकित्सीय उपेक्षा, उपचार मे विलंब, निष्क्रियता संबधी, रोग संबधी, कुपोषण, मध्यान्हन भोजन, मादक प्रदार्थ/द्रब्य का सेवन, ऐसी कोई भी शिकायत/अभ्यावेदन के लेने के लिए असुरक्षित परिवार और बालको को शासकीय योजनाओ से जोड़ना। शिविर में स्वय सेवी शिक्षक, स्नातकोत्तर छात्र , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अधिवक्ता सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होने एवं पुलिस विभाग, स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग एकीकृत बाल विकास परियोजना, चाईल्ड लाईन (1098) के अधिकारी/कर्मचारी शामिल होगें