चिरायु कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु 6 अगस्त को होगा शिविर का आयोजन
कोरिया /मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत जिलों में कार्यरत चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु आयुष्मान भारत में अनुबंधित निजी चिकित्सालयों द्वारा पुनः कैम्प का आयोजन किया जाना है। विकासखण्ड खड़गवां के सामुदायिक भवन में 06 अगस्त को प्रातः 09 बजे से रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल के कॉर्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलाजिस्ट के द्वारा एक दिवसीय आर.बी.एस.के. (चिरायु) स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक अस्थि रोग, मेडिसिन, नेत्र रोग, नाक कान एवं गला रोग, शिशु रोग विशेषज्ञ, दन्त चिकित्सक एवं फिजियोथेरेपिस्ट शिविर में उपस्थित होंगे। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत शिविर में चिन्हांकित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जायेगा।

















