क्या योग से मिट सकता है माइग्रेन? जानिए वो 3 आसन जो सिरदर्द को जड़ से खत्म करने में कर सकते हैं मदद

क्या योग से मिट सकता है माइग्रेन? जानिए वो 3 आसन जो सिरदर्द को जड़ से खत्म करने में कर सकते हैं मदद

09-Sep-2025    11:15:22 am    15    Anita nishad

 

Yoga Tips: माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द नहीं है, बल्कि इसके साथ मतली, धुंधली नज़र, गंध और रोशनी के प्रति संवेदनशीलता जैसी परेशानियाँ भी हो सकती हैं। यह समस्या कई घंटों तक रहकर आपके दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दवाओं के बजाय योगासन को दिनचर्या में शामिल करना माइग्रेन से राहत पाने का बेहतर उपाय है।

???? पद्मासन:
अगर आपको बार-बार माइग्रेन होता है तो रोज़ाना पद्मासन का अभ्यास करें। यह न केवल मस्तिष्क को शांत करता है, बल्कि जागरूकता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

???? बालासन:
चाइल्ड पोज के नाम से मशहूर यह आसन तंत्रिका तंत्र को आराम देता है। माइग्रेन के दौरान होने वाली चिंता और थकान को कम करने में यह बेहद असरदार है।

???? पश्चिमोत्तानासन:
यह आसन तनाव कम करने और दिमाग को शांत करने के लिए जाना जाता है। नियमित अभ्यास से माइग्रेन के ट्रिगर्स कम होते हैं और सिरदर्द से भी राहत मिलती है।


✅ विशेषज्ञों का मानना है कि इन योगासनों को अपनाने से माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या में लंबे समय तक फायदा मिल सकता है।