एसईसीएल के खान प्रबंधक समेत 7 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

एसईसीएल के खान प्रबंधक समेत 7 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

06-Jul-2021    5:37:37 pm    159    Sawankumar

कोरिया जिले की चिरमिरी पुलिस ने एक मामले में मर्ग जांच करने के बाद एसईसीएल के खान प्रबंधक समेत 7 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चौबीस जून दो हजार बीस को एसईसीएल चिरमिरी की कुरासिया भूमिगत खदान में ब्लास्टिंग करते समय धनेश्वर नामक ड्रीलर हेल्पर को माइंस में ड्रीलिंग करते समय कोयले का टुकड़ा लगने से चोट लगी थी जिसके बाद वह बेहोश हो गया था। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई। अपने पिता की मौत के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की थी ।  करीब एक साल के बाद इस मामले में चिरमिरी पुलिस ने सात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें खान प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव माइनिंग सरदार विमल यादव व देवनाथ यादव शिफ्ट इंचार्ज हीरालाल और नवीन डोंगरे  ओवरमैन रामअवतार आदिले तथा शाट फायर अनीश गर्ग के नाम शामिल है । देखना होगा पुलिस आंगे इसमे किस तरह की कार्यवाही करती है।