CG में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़! जंगल से गिरफ्तारी, झारखंड तक फैला नेटवर्क बेनकाब...
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ | 13 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मवेशी तस्करी के संगठित रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। रामचंद्रपुर और विजयनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में झारखंड से जुड़े कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 23 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है।
पहला मामला – 5 महीने से फरार था तस्कर, झारखंड से दबोचा गया
रामचंद्रपुर पुलिस ने झारखंड के गढ़वा जिले से जारत हुसैन (30) नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो 16 मार्च 2025 को मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहा था।
उस पर आरोप है कि वह 11 मवेशियों को पिकअप में बूचड़खाने ले जा रहा था, लेकिन पुलिस को देखकर वाहन छोड़ भाग गया था।
12 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गढ़वा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आरोपी पर बलरामपुर के रघुनाथनगर थाने और झारखंड के डंडई व धुरकी थानों में कई मामले दर्ज हैं।
दूसरा मामला – जंगल में हुई घेराबंदी, ग्रामीणों की मदद से दबोचा तस्कर
10 अगस्त को विजयनगर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गाय-बैलों को तस्करी के लिए झारखंड ले जा रहे हैं।
पुलिस ने बगरा जंगल में घेराबंदी की और एक आरोपी शहाबुद्दीन अंसारी (गढ़वा, झारखंड निवासी) को गिरफ्तार कर लिया।
उसके कब्जे से 12 मवेशी बरामद किए गए। पूछताछ में उसने तस्करी की बात कबूल की।
उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस की सख्त चेतावनी – तस्करी पर 'Zero Tolerance' नीति
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मवेशियों की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
पूरे नेटवर्क की जांच और मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है। कालाबाजारी, पशु क्रूरता और संगठित अपराध पर रोकथाम प्राथमिकता है।










-Banner.jpg)







