स्वदेश मेटालिक प्लांट के CSR मद से केसदा में सीसीटीवी कवरेज गली लाइट लोकार्पण एवं सामुदायिक भवन पूजन कार्यक्रम आयोजित कई जनप्रतिनिधि हुए उपस्थित
स्वदेश मेटालिक प्लांट के CSR मद से केसदा में सीसीटीवी कवरेज, गली लाइट लोकार्पण एवं सामुदायिक भवन पूजन कार्यक्रम आयोजित कई जनप्रतिनिधि हुए उपस्थित।
सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत केसदा में स्वदेश मेटालिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीएसआर मद के तहत सीसीटीवी कवरेज गली लाइट का लोकार्पण एवं सामुदायिक भवन पूजन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया सभी काम लगभग 40 लाख की विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया . कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधिओ एवं ग्रामीण को पौधा वितरण भी किया गया. जिसमें अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जनपद पंचायत सिमगा अध्यक्ष दौलत पाल उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, सरपंच शिवकुमार तूरकाने, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र मणि तिवारी, , आदित्य सिंघानिया (स्वदेश मेटालिक प्लांट) के के तिवारी जी सयंत्र महाप्रबंधक. स्वदेश मेटालिक्स. आदि उपस्थित हुए।

अतिथियों ने उक्त कार्यों के लिए ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास की गंगा भी रही, गली लाइट, सीसीटीवी लगने से ग्रामीणों को बहुत लाभ मिलेगा। सामुदायिक भवन निर्माण से भी ग्रामीणों को लाभ होगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए।









-Banner.jpg)








