अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिले में समारोह, सेमिनार, जागरूकता शिविरों का होगा आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिले में समारोह, सेमिनार, जागरूकता शिविरों का होगा आयोजन

01-Dec-2022    5:49:09 pm    72    Ibtesam Deshmukh

 कोरिया 01 दिसम्बर 2022/ दिव्यांग व्यक्तियों के सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण एवं दृष्टिकोण विकसित करने हेतु प्रतिवर्ष 03 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया जाता है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सर्वसम्बन्धितों को पत्र जारी कर अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने हेतु जिले में समारोह, सेमिनार, जागरूकता शिविरों आदि का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए हैं।