विनोद खांडेकर को भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

विनोद खांडेकर को भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

10-Oct-2023    1:52:08 pm    93    Ibtesam Deshmukh

 राजनांदगांव/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव के तारीख के ऐलान के बाद देर शाम भाजपा ने भी अपनी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी!भाजपा द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा से 2003 से 2008 तक विधायक रहे विनोद खांडेकर पर एक बार फिर भरोसा जताया है और उन्हें इस चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है! विनोद खांडेकर को भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है!वही भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद विनोद खांडेकर विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी देवी के मंदिर पहुंचे और जीत का आशीर्वाद लिया! वही मीडिया से चर्चा करते हुए विनोद खांडेकर ने कहा की 2003 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें पहली बार प्रत्याशी घोषित किया था जिस चुनाव में उन्होंने 14 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी, जो काम और विकास कार्य उनके द्वारा उनके कार्यकाल में किया गया था उसे आज भी जनता याद करती है!वही चुनाव में अपनी जीत को लेकर विनोद खांडेकर ने कहा कि वे इस चुनाव को टफ नही मानते क्योंकि वे शहर के स्थानीय प्रत्याशी है डोंगरगढ़ के लोगों ने उनके विकास कार्यों को देखा है प्रशासनिक क्षमता को देखा है और डोंगरगढ़ के लोगों को यह विश्वास है कि डोंगरगढ़ में अगर कोई विकास करेगा तो वह विनोद खांडेकर ही करेगा!