इसी तरह 12% वाले स्लैब में शामिल लगभग सभी वस्तुएँ 5% वाले स्लैब में आ जाएँगी। जिन सेक्टरों को इससे फायदा मिलेगा, उनमें ऑटो और सीमेंट शामिल हैं। इन सेक्टरों की कंपनियों के लिए जीएसटी रेट 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किया जा सकता है।
इससे लिस्टेड कंपनियों के शेयरों को फायदा मिलेगा। इसी बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इन दोनों सेक्टरों से एक-एक शेयर के लिए खरीदारी की सलाह दी है, जिनमें जेएसडब्लू सीमेंट (JSW Cement Share Price) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp Share Price) शामिल हैं। जानते हैं कितना है इनका टार्गेट।
Hero MotoCorp Share Target
हीरो मोटोकॉर्प ने भारत की सबसे आधुनिक 125 सीसी मोटरसाइकिल, बिल्कुल नई ग्लैमर एक्स 125 लॉन्च की है। ग्लैमर एक्स 125 की कीमत ₹89,999 और ₹99,999 (एक्सशोरूम दिल्ली) होगी। मोतीलाल ओसवाल के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प को भी ऑटो कंपनियों के लिए जीएसटी रेट में कटौती और खपत में सुधार का लाभ मिलेगा।
ब्रोकरेज फर्म ने FY25-27 के दौरान इसकी सेल्स वॉल्यूम में 4 फीसदी, रेवेन्यू में 7 फीसदी और प्रॉफिट में 8 फीसदी सीएजीआर की उम्मीद जताए हुए, इसके शेयर के लिए 5355 रु का टार्गेट दिया, जबकि फिलहाल इसका रेट 5135 रु के आस-पास है। यानी इस शेयर से 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
JSW Cement Share Price
JSW Cement के लिए न्यूट्रल रेटिंग रखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने 163 रु का टार्गेट दिया है, जबकि इसका शेयर फिलहाल 154 रु के आस-पास है। इससे आपको 8.5-9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। जेएसडब्ल्यू सीमेंट भारत में (ग्राउंड ग्रेन्युलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग) जीजीबीएस की सबसे बड़ी सप्लायर है, जिसकी वित्त वर्ष 2025 में लगभग 84% बाजार हिस्सेदारी है।
कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक ₹56 अरब के कैपिटल एक्सपेंडिचर के साथ 9.7 मिलियन टन प्रति वर्ष/32 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता प्राप्त करना है। जेएसडब्ल्यूसी, लॉन्ग टर्म स्लैग आपूर्ति समझौतों के साथ बढ़ती जीजीबीएस मांग का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।
ब्रोकरेज फर्म ने FY25-28 के दौरान इसके रेवेन्यू में 18 फीसदी सीएजीआर की उम्मीद जताई है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"