CG BREAKING: ग्रीन कोया फार्म में हाईप्रोफाइल जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुंडरदेही पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईप्रोफाइल जुए की फड़ का भंडाफोड़ किया है। ग्राम डगनिया स्थित ग्रीन कोया फार्म के फ्लैट नंबर 10 के लॉन में छापा मारकर पुलिस ने 16 जुआरियों को मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह जुआ फड़ इतने गोपनीय तरीके से चल रहा था कि इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग शामिल थे।
8 लाख नकद और 3 कारें जब्त
पुलिस ने जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों के पास से ₹8,12,000 नकद और 3 लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
-
मोहम्मद फहीम (38), गंजपारा, दुर्ग
-
प्रमोद निवारे (37), चंगोराभाठा टिकरापारा, रायपुर
-
रोशन कुमार (37), इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रायपुर
-
अनिकेत लक्ष्यवाणी (27), रतन कॉलोनी दानिटोला, धमतरी
-
राजीव तिवारी (34), शक्ति बाजार, रायपुर
-
केवल दास भारती (30), कमल विहार, रायपुर
-
नागेश्वर साहू (29), कांदुल मोहदापारा, रायपुर
-
ओमप्रकाश चंद्रा (32), देवसागर भटगांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़
-
जितेंद्र सिंधी (32), इंद्रप्रस्थ मस्जिद के पास, रायपुर
-
मनीष पटेल (30), लाखेनगर, रायपुर
-
संजय महेश्वरी (50), गंजपारा, दुर्ग
-
पप्पू साहू (38), राजीव नगर, दुर्ग
-
हेमलाल ढीमर (26), रुआबांधा, दुर्ग
-
परमानंद कुर्रे (30), हंचलपुर अर्जुनी, धमतरी
-
कमलेश साहू (54), बोरियाखुर्द, रायपुर
-
जितेंद्र सिंह (32), बोरियाखुर्द, रायपुर
पुलिस की रणनीति और संदेश
गुंडरदेही थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके में बाहरी जिलों से आकर चल रहे जुए की सूचना लंबे समय से मिल रही थी। इसी के तहत सूचना तंत्र को सक्रिय कर योजनाबद्ध कार्रवाई की गई। अधिकारी ने कहा, “जुआ और सट्टा समाज में अपराध की जड़ हैं और युवा वर्ग को बिगाड़ते हैं। ऐसे अवैध कृत्यों पर जिले में पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।”
अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई
इस कार्रवाई से साफ है कि बालोद जिला पुलिस अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे जुआ, सट्टा या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध को जड़ से खत्म किया जा सके।

















