चिरिमिरी के मोहन कॉलोनी में चलित थाना का आयोजन किया गया

चिरिमिरी के मोहन कॉलोनी में चलित थाना का आयोजन किया गया

09-Apr-2022    8:53:18 pm    131    Ibtesam Deshmukh

 पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, चिरमिरी पी.पी. सिंह के मार्ग दर्शन पर आज दिनांक 08.04.2022 को थाना चिरमिरी क्षेत्रान्तर्गत मोहन कॉलोनी हल्दीबाड़ी में चलित थाना का आयोजन किया गया । जिस दौरान वार्ड पार्षद तथा वार्ड नागरिक उपस्थित हुये, जिन्हें वर्तमान में घटित होने वाले अपराधों, साईबर क्राईम, ऑनलाइन ठगी, एटीएम, फ्राड, सोशल मिडिया से जुड़े अपराध, महिलाओं तथा बच्चों पर घटित अपराध, बैंड व गुड टच तथा अन्य अपराधों के संबंध में अपराधियों द्वारा अपनाई जाने वाले तरीकों तथा उनसे सुरक्षा के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा के संबंध में अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देते हुये मोबाईल पर डाऊनलोड करने की समझाईस दी गई, साथ ही नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान में पुलिस का सहयोग करने तथा सामाज को नशा मुक्त बनाये जाने का अपील किया गया । बैठक दौरान बैठक में उपस्थित नागरिकों से उनकी शिकायत / समस्याओं को सुना गया तथा उनका त्वरित निराकरण किया गया है ।